Amrit Today, Raipur Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रायपुर का स्काईवॉक भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार के प्रतीक के रूप में राजधानी के सीने पर खड़ा हुआ है और अब नासूर बनता जा रहा है। उन्होंने मांग की कि स्काईवॉक को तोड़कर उसकी जगह फ्लाईओवर बनाया जाए।
विस्तृत विवरण: सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, “स्काईवॉक भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार के प्रतीक के रूप में राजधानी के सीने पर खड़ा हुआ है और स्काईवॉक अब नासूर बनते जा रहा है। जिस प्रकार से धीरे-धीरे इसका काम हो रहा है, भ्रष्टाचार करने की नीयत से सरकार इसे तोड़ नहीं रही है। इस काम को आगे बढ़ाने की बात की जा रही है और अब पता लग रहा है कि इसके अनुमानित खर्च को और बढ़ाया जा रहा है।
स्काईवॉक की कोई उपयोगिता नहीं है, स्काईवॉक को तोड़ देना चाहिए। स्काईवॉक की जगह फ्लाईओवर बनाया जाना चाहिए। सरकार अपनी गलती माने, अपने एक नेता की हठधर्मिता के आधार पर पूरे राजधानी वासियों को परेशान करना बंद किया जाए। जनता के धन की बर्बादी बंद की जाए। अभी तक जो पैसा खर्च हो गया, उसे स्वीकार कर आगे इसमें एक भी रुपया नहीं खर्च होना चाहिए।”




