• Sun. Oct 18th, 2026
Spread the love

Amrit Today, Raipur Chhattisgarh

राजस्व मंत्री टंक राम ने कहा कि धान खरीदी के लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। इस बार किसानों को भटकने से बचाने के लिए बहुत से नए खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी और खरीदी में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।

विवरण: राजस्व मंत्री टंक राम ने कहा, “यह समय बहुत महत्वपूर्ण है। अभी कुछ दिनों के बाद धान खरीदी शुरू होगी। खरीदी में पारदर्शिता हो और जो बार-बार समाचार पत्रों में आता है कि बिचौलिए लोग धान बाहर से लाकर यहां खपा रहे हैं, इन सबसे बचने के लिए सरकार कई उपाय कर रही है। सरकार ने धान खरीदने की पूरी तैयारी कर ली है और इस साल धान खरीदी के लिए बहुत से नए केंद्र बनाए हैं, ताकि किसानों को भटकना न पड़े।

15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो जाएगी।” मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह प्रदेशवासियों के लिए बहुत उपयोगी है और इसमें हजारों प्रकरण दर्ज हो रहे हैं, जिनका समाधान भी हो रहा है। लापरवाही पर कार्रवाई के संदर्भ में उन्होंने कहा कि कल तहसीलदार को मुख्यमंत्री द्वारा निलंबित किया जाना इस बात का स्पष्ट संदेश है कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गिरदावरी और भुइयां सॉफ्टवेयर पर उन्होंने कहा कि जो लोग रहते ही नहीं हैं, उनका नाम दर्ज होना या एक ही व्यक्ति का दो-तीन जगह नाम होना गलत है। जो लोग हैं, उन्हीं का नाम रहना चाहिए।

Leave a Reply

You Missed