• Tue. Oct 20th, 2026
Spread the love

Amrit Today, Raipur Chhattisgarh

रायपुर में दशहरा पर्व की तैयारियां अपने चरम पर हैं। इस बार डब्ल्यूआरएस मैदान में 101 फीट ऊंचे विशाल रावण के पुतले का दहन रंग-बिरंगी आतिशबाजी के साथ किया जाएगा। वहीं, रावणभाठा मैदान में दशकों पुरानी परंपरा को ध्यान में रखते हुए 60 फीट ऊंचे रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। नगर निगम सुरक्षा और सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहा है।

विवरण: रायपुर में रावण दहन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यापक तैयारियां जोरों पर हैं। इस वर्ष आयोजन का प्रमुख केंद्र डब्ल्यूआरएस मैदान रहेगा, जहां 101 फीट ऊंचे विशाल रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है। दशहरे की शाम रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच इसका भव्य दहन किया जाएगा।

दूसरी ओर, रावणभाठा मैदान में दशकों से चली आ रही रावण दहन की परंपरा इस बार भी पूरे उत्साह के साथ निभाई जाएगी। मुंबई से बुलाए गए कारीगर 60-60 फीट ऊंचे रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले बना रहे हैं। नगर निगम ने मैदान में सफाई, रोशनी, पेयजल और अग्निशमन की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करना शुरू कर दिया है। शंकर नगर स्थित बीटीआई मैदान में खम्हारडीह सार्वजनिक दशहरा एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के दिन भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे किए जाएंगे।

Leave a Reply