अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से हराकर तीन मैचों की महिला टी-20 श्रृंखला 3-0 से अपने नाम की। हरमनप्रीत कौर ने 41 गेंदों में नाबाद 91 रन बनाए। शैफाली वर्मा ने भी 69 रनों की शानदार पारी खेली।
विवरण: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच टी-20 श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 216 रन बनाए।

शैफाली वर्मा ने 69 रन और हरमनप्रीत कौर ने 41 गेंदों में नाबाद 91 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 124 रन ही बना सकी। भारत ने मुकाबला 92 रनों से जीतकर श्रृंखला 3-0 से अपने नाम की। पहले मैच में भारत चार विकेट से और दूसरे मैच में नौ विकेट से विजयी रहा था। रायपुर में भारत की शानदार जीत से क्रिकेट प्रेमियों में खुशी का माहौल रहा।



