• Mon. Nov 9th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, बिलासपुर छत्तीसगढ़

विजयादशमी के पावन अवसर पर बिलासपुर के रक्षित आरक्षी केंद्र में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शस्त्र पूजन संपन्न हुआ। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने धर्मपत्नी के साथ पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर जिले में शांति और सुरक्षा की कामना की गई।

विवरण: विजयादशमी के पावन अवसर पर बिलासपुर के रक्षित आरक्षी केंद्र में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शस्त्र पूजन संपन्न हुआ। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने धर्मपत्नी के साथ पूजा-अर्चना की। शस्त्रों को सुसज्जित कर माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई।

पूजा के बाद परंपरानुसार हवाई फायरिंग की गई और पुलिस वाहनों का भी विधिवत पूजन किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने पुलिस लाइन तथा अपने-अपने थानों में शस्त्र पूजा किया। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरित किया गया। पुलिस ने जिलेवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply