• Thu. Oct 22nd, 2026

कबीरधाम के उसरवाही में क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 30 अक्टूबर तक चलेगी खिलाड़ियों की टक्कर…..

Spread the love

अमृत टुडे, कबीरधाम छत्तीसगढ़

कबीरधाम जिले के ग्राम उसरवाही में क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। 20 से 30 अक्टूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न ग्रामों और अन्य जिलों की टीमें भाग लेंगी। रेंगाखार पुलिस ने खिलाड़ियों और ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम और भूमि विवाद के प्रति जागरूक किया।

विवरण: कबीरधाम जिले के थाना रेंगाखार अंतर्गत ग्राम उसरवाही में ग्रामवासियों और पुलिस के सामूहिक प्रयास से क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। 20 से 30 अक्टूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न ग्रामों के साथ अन्य जिलों की टीमें भी भाग लेंगी।

थाना प्रभारी अरविंद कुमार साहू ने खिलाड़ियों और ग्रामीणों को साइबर अपराध, यातायात नियम और भूमि विवाद के प्रति जागरूक किया। उन्होंने अनजान लिंक पर क्लिक करने और बैंकिंग जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी। हेलमेट पहनने और सड़क सुरक्षा का पालन करने की अपील की। भूमि विवादों को आपसी समझदारी और वैधानिक प्रक्रिया से सुलझाने का आग्रह किया। पुलिस ने ग्रामीणों से संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की।

Leave a Reply