• Thu. Oct 22nd, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा सरकार पर राम प्रतिमा के संवर्धन और स्थापना में उदासीनता का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने जनता की मांग पर राजा राम की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया था और आदेश भी जारी किया था, लेकिन प्रतिमा आने के बाद भी भाजपा सरकार इसे लगवाने में विफल रही है।

विवरण: कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा सरकार पर राम प्रतिमा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को तीन वर्ष हो चुके हैं, लेकिन खुले में स्थापित विशालकाय राम प्रतिमा की देखरेख और संवर्धन की जवाबदारी वर्तमान सरकार निभा नहीं रही है।
सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि वनवासी राम की प्रतिमा स्थल पर जनता की मांग पर पूर्व कांग्रेस सरकार ने भगवान राम की मनमोहक प्रतिमा, राजा राम की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया था। उनके अनुसार उस समय आदेश भी जारी किया गया और प्रतिमा भी पहुंच गई, लेकिन पिछले डेढ़ से दो वर्षों से भाजपा सरकार इसे स्थापित नहीं करवा रही है।
कांग्रेस संचार प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा की मानसिकता रामद्रोही है। उन्होंने कहा कि भाजपा राम कार्य नहीं करती, बल्कि राम के नाम पर राज करती है।
उन्होंने सरकार से मांग की कि राम प्रतिमा की स्थापना और संवर्धन के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं। कांग्रेस ने कहा कि भगवान राम से जुड़े कार्यों में राजनीति नहीं, बल्कि आस्था, जवाबदारी और त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा की जाती है।

Leave a Reply