अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़
रायपुर के दिलप्रीत नगर में झुग्गी झोपड़ी एवं फुटपाथ पर रहने वाले परिवारों के बच्चों तथा बुजुर्गों के चेहरों पर दीपावली की खुशी उभरी। छत्तीसगढ़ टाइगर्स सोशल वर्कर्स एवं टैलेंट रिसर्च सेंटर ने नए कपड़े, पटाखे एवं मिठाई वितरित कर त्योहार की खुशियां बांटी।
विवरण : छत्तीसगढ़ टाइगर्स सोशल वर्कर्स एवं टैलेंट रिसर्च सेंटर के तत्वाधान में विगत 18 वर्षों से आयोजित हो रहे दीपावली मिलन समारोह का आयोजन इस वर्ष भी दिलप्रीत नगर में बड़े धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में 380 बच्चों, 50 माता तुल्य बुजुर्ग महिलाओं एवं 30 पिता तुल्य बुजुर्गों को नए कपड़े, पटाखे एवं मिठाई वितरित की गई। झुग्गी झोपड़ी एवं फुटपाथ पर रहने वाले गरीब परिवारों के बच्चों तथा बुजुर्गों के चेहरों पर त्योहार की चमक देखते ही बन गई।

कार्यक्रम के संरक्षक-मार्गदर्शक सुरेश कंकारिया एवं स्वर्गीय इस्माइल मोहम्मद के मार्गदर्शन एवं सहयोग से यह आयोजन संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ टाइगर्स सोशल वर्कर्स के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह चडडा, टैलेंट रिसर्च सेंटर की अध्यक्ष कोरीना मारिया, कुलदीप सिंह रंधावा, मेवा सिंह रामा, अचल निर्मलकर, बदन निर्मलकर, राकेश धीवर, छोटू नेताम, हेमलाल साहू, बलजीत कौर, सकुनतला देवी, भारती यादव एवं भुक्की धीवर सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बच्चों एवं सभी उपस्थित लोगों ने आपस में मिठाई खिलाकर दीपावली की बधाई दी और एक-दूसरे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजनकर्ताओं ने कहा कि इस परंपरा का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग तक त्योहार की खुशी, सम्मान एवं सहयोग का संदेश पहुंचाना है। सभी ने सामूहिक रूप से सभी के स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की।



