• Wed. Jun 24th, 2026

सूरजपुर : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केतका में मतदाता जागरूकता की निकाली रैली

Spread the love

सूरजपुर/ 28 फरवरी 2024 | कलेक्टर रोहित व्यास और जिला पंचायत सीईओ कमलेश नंदनी साहू के दिशा निर्देश में आज मतदान के लिए सभी लोगों को जागरूक करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण से बस स्टैंड तक विशाल साइकिल रैली निकालकर सभी छात्र छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत मतदाता जागरूकता अभियान को लोकसभा चुनाव के तहत शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही सभी शिक्षक शिक्षिका एवं छात्र छात्राओं को मतदान के लिये शपथ भी कराया गया।
 इस कार्यक्रम का संचालन लता बेक स्वीप नोडल अधिकारी, सहायक नोडल जयराम प्रसाद सुदर्शन दास, अजय देवांगन व प्राचार्य जे.आर.शांडिल्य, जनशिक्षक राकेश शुक्ला एवं स्कूल के सभी शिक्षक गण इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply