• Thu. Aug 13th, 2026
Spread the love

रायपुर ,3 अप्रेल 2024 | विगत दिनांक 31 मार्च 2024 को रायपुर नगर पालिक निगम की सेवा से सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता एस. पी. त्रिपाठी की सेवाओं को संध्या नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी

सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में नगर निगम अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, उपायुक्त सामान्य प्रशासन कृष्णा खटीक, डॉक्टर आर. के. डोंगरे, अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा, सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं,

सहायक अभियंताओं, अधिकारियों, कर्मचारियो की उपस्थिति में बुके सहित श्रीफल, शाल, स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया. सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता एस. पी. त्रिपाठी द्वारा नगर निगम रायपुर को दी गयी सेवाओं की सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सराहना की. आयोजन में सभी उपस्थितजनों ने उनके उज्जवल भविष्य, सुखी, स्वस्थ, दीर्घायु जीवन हेतु मंगल कामनायें कीं |

Leave a Reply

You Missed