• Sat. Aug 15th, 2026
Spread the love

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ममता देवांगन ने बच्चों को निजात–नशा के विरुद्ध किया प्रोत्साहित .

रायपुर |

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिह के दिशानिर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ममता देवांगन के नेतृत्व में बच्चों को उचित मार्गदर्शन देने एवं सुरक्षित जीवन के उद्देश्य से सन्दीपनि विद्या मंदिर दलदल सिवनी स्कुल  में,जनजागरुकता कार्य शाला का  सफल आयोजन किया

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ममता देवांगन ने निजात कार्यक्रम के उद्देश्य को बताते हुए बच्चों को नशा से होने वाले दुष्परिणाम की महत्पूर्ण जानकारी देने के साथ नशा से बचने के उपाय  बताए | उन्होंने पुलिस को अपना मित्र  मानकर पुलिस  को आपराधिक बातों की जानकारी देने को प्रोत्साहित किया ,

साथ  ही 112  नम्बर की महत्पूर्ण जानकारियां दी I समाजसेवी  बी शैलजा  डायरेक्टर  साया फ़ाउंडेशन ने बच्चों को परिक्षा की  तैयारी के  उद्देश्य से महत्पूर्ण  पांच बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए अनुशासन, लक्ष्य, पूर्ण शिक्षा, सुविचार एवं स्वयं दृढ़ निश्चय कर नशा व अपराध से दूर रहकर अनुशासित 

जीवन व्यक्तित कर  लक्ष्य की प्राप्ति हेतु कड़ी मेहनत ,लगन एवं ईमानदारी से पढ़ाई कर अच्छे  नागरिक बनने को प्रोत्साहित किये | पुलिस  बाल  मित्र रोशना डेविड उड़ान जी एस  सोसायटी ने सायबर अपराध की जानकारी दी उन्होंने मोबाइल  से  होने वाले अपराधों की जानकारी  देते हुए मोबाइल की सही उपयोगिता की जानकारी दी| उन्होंने गुड़ टच- बैड टच की विशेष जानकारी दिए I


ए एस आई मीना यादव ने बच्चों से कहा कि कभी भी आप अपने आपको  स्कुल व कोलेज  में  किसी भी प्रकार से असुरक्षित महसूस करे तो बिना  किसी  भय व

*शंका के 112 पुलिस हेल्प लाइन में फोन करके अपनी बात बताए व अपने  जीवन को सुरक्षित रखेI हेड कांस्टेबल पद्मा ने यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ नियमो का अनिवार्य रूप से पालन करने को प्रोत्साहित किया*| *प्राचार्या अरविंदा जुलूरी सान्दीपनि विद्या मंदिर ने कार्यशाला में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया

अ पु अ ममता देवांगन एवं समाजसेवी बी शैलजा द्वारा सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियो  को पुरस्कार दिया गया | विद्यार्थियों द्वारा नशा के विरुद्ध कविताए एवं नारे बोले गये I

Leave a Reply

You Missed