• Fri. Aug 14th, 2026
Spread the love

रायपुर, 23 अप्रैल 2024

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, खड़गे छत्तीसगढ़ की जनता को दें जवाब, 2018 के वादे का क्या हुआ

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ को भाजपा के केंद्रीय नेताओं का आशीर्वाद मिल रहा है। इससे हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है।

अरुण साव ने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे पसंदीदा नेता है। उनके आगमन से प्रभु श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के लोग उत्साहित हैं। पीएम मोदी की आज छत्तीसगढ़ में दो रैली हैं। दो दिन में 4 जनसभा को संबोधित करेंगे मोदी ।
मोदी की सभा से कार्यकर्ताओं को ताकत मिलेगी। छत्तीसगढ़ के लोग प्रधानमंत्री को सुनना चाहते हैं। हम छत्तीसगढ़ की सभी 11 की 11 सीट जीतने जा रहे हैं।

साव ने कहा कि, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे कोई आ जाए, छत्तीसगढ़ में इनका कुछ होने वाला नहीं हैं। इन्होंने 2018 में लोगों से कई लोक लुभावन वादे किए थे, लेकिन एक भी वादे पूरे नहीं किए। भूपेश बघेल के राज में गोबर घोटाला, कोयला घोटाला, पीएससी घोटाल हुआ। बघेल के खिलाफ महादेव सट्टा मामले में केस दर्ज हुआ है।

साव ने कहा कि, भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ की जनता ने नकार दिया है। उन्होंने प्रदेश की जनता को धोखा देने का काम किया है। उन्होंने राजनांदगांव के साथ अन्याय किया है। इस बार फिर राजनादगांव की जनता सबक सिखाएगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के सवाल पर साव ने कहा कि, आमने सामने बैठ जाए। मनमोहन सरकार के समय छत्तीसगढ़ को कितनी राशि दी है। ये बताना चाहिए। झूठ बोलना इसकी फितरत में है। ये लोग हमेशा झूठ बोलकर राजनीति करते रहे है। इस बार ये नेता प्रतिपक्ष भी नहीं बना पाएंगे।

साव ने कहा कि, पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ का मान सम्मान बढ़ाया। बड़ी बड़ी योजनाएं प्रदेश से लांच की है। अधिकार गारंटी पूरी की है।

लोरमी में एतिहासिक सभा हुई है। मौसम विपरीत होने के बावजूद 20 हजार से ज्यादा भीड़ जुटी थी। बिलासपुर में भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी तोखन साहू की एतिहासिक जीत होने वाली है।

Leave a Reply

You Missed