• Fri. May 16th, 2025

Amrit Today

खबर हमारी, आपकी आवाज......

रायपुर , 3 मई 2024 ।

राजनीतिक स्वार्थ के कारण देश की प्रगति रुकी, भाजपा और मोदी ने देश को आगे बढ़ाया

भारत अपना खोया हुआ वैभव और गौरव पाने तेज गति से बढ़ रहा आगे, हीनता और आत्मग्लानि की भावना हुई दूर

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने गुरुवार को रायपुर के समता कॉलोनी स्थित महाराजा अग्रसेन कॉलेज के ऑडिटोरियम में भाजपा द्वारा आयोजित बौद्धिक सम्मेलन में कहा कि, भारत का इतिहास अत्यंत वैभवशाली और शक्तिशाली रहा है। यहां की संस्कृति और सभ्यता दुनिया में अकल्पनीय रही है। हमारा देश हमेशा दुनिया को देने वाला रहा है, लेने वाला कभी नहीं रहा है। प्राचीन समय से हमने दुनिया को बहुत कुछ दिया है, जैसे- चिकित्सा, गणित, विज्ञान, वेद, पुराण, संस्कृति व आचार-विचार। ऐसा कुछ चीज नहीं है, जो हिंदुस्तान ने दुनिया को नहीं दिया है।

लेकिन एक समय भारत को मुगलों और अंग्रेजों की गुलामी झेलनी पड़ी। इस दौर में हम सबके मन में हीनता और आत्मग्लानि का भाव भरा गया। लार्ड मैकाले की शिक्षा नीति इसका एक उदाहरण है। इसके कारण दुनिया में भारत का मान-सम्मान धीरे-धीरे कम होने लगा।

साव ने कहा कि, पर आज में मोदी एक स्थिर और मजबूत सरकार है, एक ऐसी सरकार है, जो कड़े और बड़े निर्णय लेने की ताकत रखता है। वहीं इन 10 वर्षों में भारत अपना खोया हुआ वैभव और गौरव पाने के लिए तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इसके कारण आज दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे पुराना लोकतांत्रिक देश है। पर चुनाव जितने के उद्देश्य से राजनीतिक दलों ने बहुत दूर तक विजन बनाकर देश को आगे बढ़ाने का काम नहीं किया। आने वाला चुनाव जीतकर कैसे सरकार में आ जाऊ, ऐसी छोटी विजन लेकर काम करने की पद्धति और परंपरा बनी, इसे बदलने का काम भाजपा और नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने किया है।

साव ने कहा कि, आज प्रधानमंत्री ने आने वाले सरकार के 100 दिन के एजेंडे तय कर दिए हैं। हमारे प्रधानमंत्री ने 2047 का भारत कैसा होना चाहिए, इसका रोड मैप तैयार करके कार्य करना प्रारंभ किया है। आज की राजनीति में ये क्रांतिकारी निर्णय है। देश के आने वाले 25 साल का भारत कैसा हो, इस सोच पर मोदी काम कर रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री साव ने बताया कि, देश का दुर्भाग्य है कि एक व्यक्ति जिसकी औसत आयु 70 साल होती है, आने वाले 30-40 साल बाद सेवानिवृत्त हो जाउंगा तो क्या करूंगा, मेरे बच्चे पढ़ लेंगे तो क्या करेंगे, ऐसे विजन बनाते हैं, लेकिन भारत इतना बड़ा देश है। इसकी योजना सिर्फ 5 साल की ही बनती रही, पर देश में भाजपा और मोदी जी का विजन है कि 2047 में हमारा देश कैसा होना चाहिए, इस सोच के साथ देश को आगे बढ़ा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close