• Thu. Sep 24th, 2026
Spread the love

Amrit Today, Raipur Chhattisgarh

रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने पंडरी स्थित कैट कार्यालय में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड सदस्य अमर पारवानी के जन्मदिवस पर आयोजित मेगा हेल्थ कैंप में शामिल होकर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी और स्वस्थ सुखमय दीर्घायु जीवन की कामना की।

विवरण: विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि समाज और व्यापार जगत के हित में अमर पारवानी का योगदान सराहनीय है। जन्मदिवस पर आयोजित मेगा हेल्थ कैंप जनसेवा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की दिशा में सराहनीय पहल है। स्वस्थ समाज ही सशक्त समाज की आधारशिला है। ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना जनसेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। इस अवसर पर विधायक ने अमर पारवानी के स्वस्थ सुखमय दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए स्वास्थ्य शिविर के आयोजन की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं।

Leave a Reply

You Missed