• Sat. May 9th, 2026
Spread the love

उड़ीसा , 08 मई 2024। उपमुख्यमंत्री अरुण साव छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर 121 जनसभा और धुआंधार प्रचार करने के बाद ओडिशा में तीन दिनों तक जनसंपर्क और सभाएं करेंगे। पहले दिन नुआपाड़ा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अभिनंदन कुमार पांडा के पक्ष में सभा को संबोधित कर वोट मांगेंगे।

साव बुधवार सुबह 7.30 बजे रायपुर निवास से ओडिशा के नुआपाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद सुबह 9.30 बजे मोंगरापाली, 11 बजे पार्केड, 12.30 बजे बेलटुकरी, 4 बजे कुलियाबांधा, शाम 6 बजे साहिपाला व रात 7 बजे डूमरपानी में आमसभा को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply