• Sat. Aug 15th, 2026
Spread the love

निर्वाचन कार्य में संलग्न कर्मचारी वर्मा का निधन, परिवार को दी गई 15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि

रायपुर, 10 मई 2024। लोकसभा निर्वाचन 2024 की ड्यूटी में लगे अजय वर्मा का 06 मई को निधन हो गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने त्वरित संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन को अनुग्रह राहत राशि देने की प्रकिया तत्काल पूरी करने का निर्देश दिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवम कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर 48 घंटे के भीतर प्रक्रिया पूरी की गई। नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा और उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे स्वर्गीय अजय वर्मा के डगनिया स्थित निवास पर पहुंचे और उनकी पत्नी नीलू वर्मा को 15 लाख रूपए का चेक सौंपा। स्वर्गीय अजय वर्मा नगर निगम के जनसंपर्क शाखा में कार्यरत थे। गौरतलब है कि स्वर्गीय अजय वर्मा के निधन होने पर 6 मई को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने महादेवघाट स्थित मुक्तिधाम पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी और शोक व्यक्त किया था।

Leave a Reply

You Missed