• Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

रायपुर, 03 जून 2024 / संस्था बढ़ते कदम ने निःशुल्क दाना सकोरा एवं कोटना वितरण मरीन ड्राइव तेलीबाँधा तालाब के पास कियासंस्था के प्रोजेक्ट प्रभारी प्रेमप्रकाश मध्यानी एवं अजय वलेचा ने यह जानकारी देते हुए बताया की…..

भीषण गर्मी को देखते हुए, कल रविवार 2 जून को तेलीबांधा ब्लॉक में मरीन ड्राइव पर दाना सकोरा एवं कोटना का निःशुल्क वितरण का सेवा कार्य किया गया 2 घंटे की इस सेवा में लगभग 600 लोगों ने दाना सकोरा व कोटना प्राप्त किया !

इस अवसर पर संस्था के अनेक सदस्य व आम जन उपस्तिथ थे संस्था के सदस्यों ने उपस्तिथ जन समुदाय से भी निवेदन किया की इस भीषण गर्मी में बेजुबान व मासूम पशु पक्षियों की सेवा करके पुण्यलाभ जरूर प्राप्त करें व अपने बच्चों को भी मानवता की शिक्षा दें .

Leave a Reply