• Tue. Mar 24th, 2026
Spread the love

धमतरी, 23 जून 2024

अमृत टुडे। जल शक्ति अभियान की केंद्रीय नोडल अधिकारी प्रियंका चंद्रा ने अपने प्रवास के दौरान बीते दिन जिले मे रचनात्मक गतिविधियों को सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी और व्यक्तियों को जोड़ पूरा करने के लिए बनाये गए साथी संस्था के सदस्यों से चर्चा की।

कलेक्टर नम्रता गाँधी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से जिले मे जल संरक्षण एवं सवर्धन हेतु किये जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया की जिले मे समन्वय, सेवा और सहयोग के उद्देश्य से साथी संगठन बनाया गया है। कलेक्टर गाँधी ने बताया की बारिश के पूर्व जल संरक्षण हेतु की गई तैयारियों का जायजा लेने केन्द्र से टीम आती है और बारिश के बाद उसके क्या परिणाम आये, इसकी जानकारी लेने पुनः टीम आती है। आप सभी के सहयोग से जिले मे जल संरक्षण की दिशा मे सराहनीय काम किये गए है, जिसके लिए आप सभी का धन्यवाद।

चर्चा मे परसतराई के सरपंच परमानंद आडिल ने बताया कि जल संरक्षण हेतु गांव मे फसल चक्र अपनाने के लिए किए गए कार्यों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि गांव के सभी सरकारी भवनो और अधिकांश घरों में रैन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाया गया है।

इसके साथ ही पुराने पेड़ों की रक्षा हेतु उनकी नंबरिंग कर रक्षा सूत्र बांध उनकी सुरक्षा करने, गांव की बेटियों के नाम पर पौधे लगाने की जानकारी दी । इसके अलावा विवाह होने पर बेटियों को एक पौधा देने और गांव मे आने वाली बहू को पौधा देने की परंपरा प्रारम्भ करने के बारे मे बताया।
इसके साथ ही जैन संगठना महिला विंग की अध्यक्ष सूर्या लुंकड़ ने बताया की उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रतिवर्ष पौधेरोपण किया जाता है। इस वर्ष 1 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है. इसके अलावा कोई अन्य व्यक्ति या संस्था पौधा लगाना चाहते है तो उन्हें भी पौधे उपलब्ध कराएंगी। इस अवसर पर जैन संगठना के अध्यक्ष तुमन साहू, एल के साहू, मनोज सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

You Missed