• Thu. Aug 13th, 2026
Spread the love

मुख्यमंत्री ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी

रायपुर, 07 जुलाई, 2024

अमृत टुडे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में रायपुर के होराइज़न हॉस्पिटल के संचालक डॉ पंकज द्विवेदी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को डॉ पंकज द्विवेदी ने अपनी स्वरचित किताब ‘द पॉसिबिलिटी’ की प्रति भेंट की और इस पुस्तक की विशेषताओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

डॉ पंकज ने बताया कि ‘द पॉसिबिलिटी’ का मुख्य उद्देश्य आत्मविश्वास के माध्यम से नई ऊंचाइयों को छूने और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने पर केंद्रित है। यह किताब व्यक्तिगत विकास और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के विभिन्न पहलुओं पर रोशनी डालती है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉक्टर पंकज द्विवेदी को उनकी किताब के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सकारात्मकता से भरी किताब निश्चित रूप से पढ़ने योग्य है और विशेष रूप से युवाओं के लिए प्रेरणादायक साबित होगी। इस अवसर पर डॉ. क्षितिज द्विवेदी, योगेश मिश्रा और हेमंत शर्मा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You Missed