• Sun. Jun 28th, 2026
Spread the love

राजनांदगांव, 13 जुलाई 2024

अमृत टुडे । दिनांक 13.07.2024 को पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, अति0 पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन मुकेश ठाकुर के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार खेस, सउनि येनलाल चन्द्राकर, कुंजलाल साहू, कमल किशोर श्रीवास्तव, थानेश्वर प्रसाद बांधव, शरद मसीह एवं यातायात एवं एनएचआई टीम द्वारा शहर के मनोकामना से आर.के.नगर, बर्फानी आश्रम तक रोड किनारे खड़े होकर ठेले खोमचा में फल बेचने वालों को हटाया गया। सभी ठेला-खोमचा वालों को रेड किनारे नही लगाने हिदायत दिया गया।

भविष्य में लगाने पर कार्यवाही किया जायेगा। यातायात पुलिस की आम जन से अपील है, कि यातायात नियमों का पालन करें। यातायात व्यवस्था बनाये रखने यातायात पुलिस का सहयोग करें।

Leave a Reply