• Wed. Mar 25th, 2026

निगम जोन 6 ने टिकरापारा शहीद भगत सिंह चौक के पास सड़क पर बैठ रहे लगभग 15 सब्जी व्ययसायियों को चबूतरों में किया व्यवस्थित…..

Spread the love

रायपुर, 13 जुलाई 2024

अमृत टुडे । आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार एवं नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर रमेश जायसवाल के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग की टीम ने कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, उप अभियंता नगर निवेश हिमांशु चंद्राकर की उपस्थिति में टिकरापारा के शहीद भगत सिंह चौक के पास सड़क पर बैठ रहे लगभग 15 सब्जी व्यवसायियों को नगर पालिक निगम द्वारा दुर्गा चौक टिकरापारा के पास सब्जी व्यवसायियों के उपयोग हेतु तैयार करवाए गये चबूतरों में बिठाकर व्यवस्थित करने जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से अभियान चलाकर कार्यवाही की.

सड़क पर लगाया जा रहा सब्जी बाजार चबूतरों मैं व्यवस्थित कर दिये जाने से नागरिकों को सड़क यातायात जाम की जनसमस्या दूर होने से सुगम आवागमन कायम हो जाने से त्वरित राहत प्राप्त हुई.

Leave a Reply