अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की तैयारियां पूरी हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि 17 नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी को अभूतपूर्व सफलता मिलेगी।
विवरण: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी की नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हैं और हमारी संगठनात्मक बैठकें वहां पर हो चुकी हैं। हमने वहां पर अलग-अलग निकायों के लिए अलग-अलग पर्यवेक्षक, सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारियां दे दी हैं। वे वहां क्षेत्र में जाकर बैठकें ले रहे हैं, कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हो चुका है और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।
सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पिछले तीन साल के जो काम हैं, उनकी जो नाकामी है, उनकी जो अक्राम्यता है, उनकी जो वादाखिलाफी है, बढ़ती हुई महंगाई, बढ़ता हुआ बिजली का बिल, बिगड़ती कानून व्यवस्था, नगरीय निकाय क्षेत्रों में सड़क, पानी, बिजली की समस्या, ये तमाम मुद्दे हैं जिनको लेकर हम जनता के बीच में जाएंगे और देखिएगा कि सारे के सारे 17 नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी को अभूतपूर्व सफलता मिलेगी।



