अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़
रायपुर के थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत सुभाष नगर देवारपारा में गांजे की खरीदी-बिक्री और नशे के अवैध कारोबार को लेकर लगातार शिकायतें और सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। उक्त गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और क्षेत्र में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।
विवरण: रायपुर के थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत सुभाष नगर देवारपारा में गांजे की खरीदी-बिक्री और नशे के अवैध कारोबार को लेकर लगातार शिकायतें और सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। उक्त गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और क्षेत्र में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में 15 नवंबर 2026 को थाना तेलीबांधा पुलिस द्वारा संबंधित एंटी नारकोटिक्स टीम और थाना स्टाफ के सहयोग से सुभाष नगर देवारपारा क्षेत्र में दबिश देकर सघन कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए कुल 26 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शहर में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और नशे से जुड़ी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार निगरानी रखकर प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास होने वाली नशे की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।



