• Wed. Nov 18th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

पैलौटी कॉलेज और आदर्श कॉलेज मंडी ने रोमांचक मुकाबलों में जीत दर्ज कर इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई है। कल होने वाले फाइनल में दोनों टीमें चैंपियन बनने की ताकत दिखाएंगी। फाइनल के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

विवरण : उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के तत्वावधान में सेंट विंसेंट पैलौटी कॉलेज द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांच और जोश से भरा रहा। प्रतियोगिता में आज दो क्वार्टर फाइनल और दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।
पहले क्वार्टर फाइनल में आदर्श कॉलेज मंडी रायपुर ने यूटीडी रायपुर को पेनल्टी शूटआउट में 6-5 से हराया। प्रकाश टोटो को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में पैलौटी कॉलेज रायपुर ने नेताजी कॉलेज अभनपुर को 3-0 से पराजित किया। नितिन कुजूर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

पहले सेमीफाइनल में आदर्श कॉलेज मंडी ने विप्र कॉलेज रायपुर को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया। शोएब अली को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। दूसरे सेमीफाइनल में पैलौटी कॉलेज ने शासकीय पीजी कॉलेज कुरुद को 2-0 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया। दीपचंद नायक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अब प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कल सेंट विंसेंट पैलौटी कॉलेज रायपुर और आदर्श कॉलेज मंडी के बीच खेला जाएगा। फाइनल के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। सभी मैचों में अब्दुल रफीक स्कोरर रहे। प्रतियोगिता के प्रभारी स्पोर्ट्स ऑफिसर मुकेश कुमार सिन्हा और शारीरिक शिक्षा विभाग के इंचार्ज दुर्गाशीस मिश्रा हैं।

Leave a Reply