• Wed. Nov 18th, 2026

धान खरीदी शुरू होते ही आम आदमी पार्टी ने उठाया किसानों के रकबे और आदान राशि का मुद्दा, कहा रिकॉर्ड में गड़बड़ी से किसान परेशान…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

रायपुर में आम आदमी पार्टी ने धान खरीदी को लेकर सरकार पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी ने आरोप लगाया कि डिजिटल फसल सर्वेक्षण, गिरदावरी और धान खरीदी पोर्टल में गड़बड़ियों के कारण कई किसानों का रकबा रिकॉर्ड से गायब या कम दर्ज हो गया है। पार्टी ने प्रभावित किसानों के रकबे का तत्काल सुधार, खेतों का पुनः भौतिक सत्यापन तथा गांवों में विशेष शिविर लगाने की मांग की है। साथ ही आदान राशि बढ़ाने की मांग भी उठाई गई है।

विवरण: रायपुर में आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जयदीप खनूजा, रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अजीम खान तथा रायपुर पश्चिम विधानसभा प्रभारी नंदन सिंह ने धान खरीदी को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। पार्टी ने कहा कि धान खरीदी शुरू होते ही सरकार की तैयारियों की कमियां सामने आने लगी हैं।
आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि डिजिटल फसल सर्वेक्षण, गिरदावरी और धान खरीदी पोर्टल में गड़बड़ियों के कारण सैकड़ों किसानों का रकबा रिकॉर्ड से गायब या कम दर्ज हो गया है। पार्टी के अनुसार रायगढ़ और महासमुंद जिलों में कई किसानों को धान बेचने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। पटेवा क्षेत्र के 25 से अधिक गांवों के हजारों किसान परेशान बताए गए हैं।
पार्टी ने आरोप लगाया कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी नीति में बदलाव कर किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये आदान राशि देने की घोषणा की गई है, जो किसानों के हित में पर्याप्त नहीं है। पार्टी ने कहा कि किसानों को धान की कीमत 3,358 रुपये प्रति क्विंटल देनी चाहिए।
आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि प्रभावित किसानों के रकबे का तत्काल सुधार किया जाए। खेतों का पुनः भौतिक सत्यापन कराया जाए और गांवों में विशेष शिविर लगाकर किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान अपनी धान की फसल बेचने से वंचित न रहे।

Leave a Reply