चंद्र राशि के अनुसार अपनी राशि चुनिए


मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- पुरानी समस्या खत्म होने से आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे। इस समय कई प्रकार की लाभदायक और सुकून भरी परिस्थितियां बन रही हैं। जरूरतमंद लोगों की मदद करना आपको खुशी देगा।नेगेटिव- सरल स्वभाव बनाकर रखें। वाद-विवाद में पड़ना आपकी मानहानि करवाएगा। किसी भी योजना पर कार्य करने से पहले उस पर उचित विचार विमर्श जरूर कर लें। गलत गतिविधि होने पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिवाद करें।व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक गतिविधियों को सीक्रेट रखें। आपके कामों का क्रेडिट कोई और ले सकता है। कर्मचारियों के बीच राजनीति का माहौल रहेगा। इस समय कार्यस्थल पर बहुत धैर्य रखने की जरूरत है।लव- परिवार वालों की उपलब्धि को लेकर उत्साह रहेगा। प्रेम संबंधों में गहराई रहेगी।स्वास्थ्य- वायु विकार और जोड़ों के दर्द सबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। बादी वाली तथा तली हुई चीजों का सेवन करने से बचें।भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7


टैरो राशिफल
मेष | Aries
कार्ड – Ace of Swords
महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आप खुद को तैयार महसूस करेंगे। परिवार के किसी व्यक्ति की समस्या को सुलझाने के लिए आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। आपको अपने काम के साथ अन्य लोगों की मदद करने पर भी ध्यान देना होगा। जो जिम्मेदारियां बड़ी हैं, उनके बारे में सोच-विचार करते हुए उन्हें निभाने की कोशिश करें।
करियर : काम संबंधित मिल रही प्रशंसा के कारण अपने काम के प्रति डेडिकेशन बढ़ाया जाएगा।
लव : रिलेशनशिप संबंधी निर्णय सही समय पर ले पाएंगे।
हेल्थ : सिर दर्द के कारण बेचैनी रहेगी।
लकी कलर – हरा
लकी नंबर – 2


वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- पारिवारिक मामलों को सुलझाना चुनौतियों से भरी दिनचर्या रहेगी। आप दृढ़ निश्चय होकर उनका समाधान भी आसानी से ढूंढ लेंगे। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपके व्यक्तित्व को और अधिक प्रभावशाली बनाएगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से सुकून मिलेगा।नेगेटिव- कभी-कभी आत्म विश्वास में कमी तथा आलस की वजह से बनते कामों मे रुकावटें आ सकती हैं। अपनी नकारात्मक कमियों को दूर करके आप बेहतरीन रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद में अपना समय नष्ट ना करें।व्यवसाय- दूरदराज के संपर्कों के माध्यम से आपको कोई बिजनेस में उपलब्धि मिल सकती है, इसलिए उनसे संबंधित जानकारी हासिल करें। ग्लैमर, कला, सौंदर्य प्रसाधन आदि से जुड़े व्यवसाय में मन मुताबिक उपलब्धि हासिल होगी।लव- किसी गलतफहमी की वजह से घर के किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकता है। संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना होना बहुत जरूरी है।स्वास्थ्य- एसिडिटी और छाती में जलन जैसी दिक्कत रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज उत्तम है।भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

टैरो राशिफल
वृष | Taurus
कार्ड – Ace of Swords
कमजोर करने वाली बातों के बारे में विचार न करें। परिवार के लोग आप पर किसी बात के लिए दबाव डालेंगे। जिन बातों को आप स्वीकार कर सकते हैं, केवल उनका ही चुनाव करें। मन के विरुद्ध किए गए काम की वजह से तकलीफ होगी। बड़ा नुकसान होने की संभावना है।
करियर : व्यापार से जुड़ी महिलाओं को अपेक्षा के अनुसार फायदा मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को महत्वपूर्ण अवसर परिचित व्यक्ति से मिल सकते हैं।
लव : रिलेशनशिप को बेहतर बनाने के लिए अपने गुस्से और अहंकार में बदलाव करें।
हेल्थ : बदन दर्द और कमजोरी बढ़ने की संभावना है।
लकी कलर – ऑरेंज
लकी नंबर – 5


मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कोई परिवारिक मसला चल रहा है, तो आज हल हो जाएगा। इस समय कोई भी निर्णय दिमाग से लें। वरना भावनाओं में बहकर नुकसान कर सकते हैं। रुकी हुई पेमेंट आने से या कोई काम बनने से बहुत अधिक तनाव मुक्त महसूस करेंगे।नेगेटिव- समय अनुसार अपने अंदर परिवर्तन और मैच्योरिटी लाए। कभी-कभी आपका गुस्सा व हस्तक्षेप पारिवारिक लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। तथा दूसरों के मामलों में ज्यादा रुचि ना ले। कोई व्यक्तिगत समस्या भी परेशान करेंगी।व्यवसाय- मौजूदा काम पूरे करें। भविष्य की योजनाएं स्थगित रखें। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को करने में पार्टनर या सहयोगी की हेल्प मिलेगी। सरकारी नौकरी में किसी क्लाइंट की वजह से मुश्किलें बढ़ सकती हैं।लव- पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। विपरीत लिंगी मित्रों से मर्यादित दूरी रखें। क्योंकि इसका असर घर की सुख-शांति पर भी पड़ेगा।स्वास्थ्य- तनाव और नकारात्मक विचारों को ना पनपने दें। क्योंकि इस वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित होने वाला है।भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

टैरो राशिफल
मिथुन | Gemini
कार्ड – Ace of Swords
अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर किस प्रकार से बना जाए इस बात पर ध्यान देने की जरूरत होगी। दूसरों के साथ अपनी तुलना न करें। पैसों से संबंधित चिंता नकारात्मक विचारों की वजह से बढ़ेगी। बेकार के खर्च पर नियंत्रण करना होगा। इसलिए समस्या से अधिक समाधान ढूंढने पर जोर दें।
करियर : विद्यार्थियों को लोगों की अपेक्षाओं का दबाव महसूस हो सकता है। अपनी क्षमता के अनुसार प्रयत्न जारी रखें।
लव : पार्टनर की अपेक्षा को पूरी करते समय अपने व्यक्तिगत दायरे को बरकरार रखने की जरूरत है, इस बात को समझना होगा।
हेल्थ : शरीर में खून की कमी हो सकती है।
लकी कलर – पीला
लकी नंबर – 3


कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कोई मनचाहा कार्य बनेगा। आपके विचारों से लोग सहमत रहेंगे, जिससे गतिविधियां और अधिक व्यवस्थित हो जाएंगी। कुछ समय आत्म मनन में भी जरूर व्यतीत करें, इससे आप और अधिक बेहतर तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे पाएंगे।नेगेटिव- कभी-कभी अति आत्मविश्वास जैसी स्थिति आपके लिए नुकसानदायक रह सकती है, इसकी वजह से आपके बनते कार्यों में भी विघ्न पड़ेगा। अपने व्यक्तिगत गतिविधियों की वजह से पारिवारिक मामलों को नजरअंदाज करना उचित नहीं है। रुपए-पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में फाइनेंस संबंधी कार्यों में सावधानी रखें, जरा सी चूक होने से बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। हालांकि अन्य व्यवसायियों की बजाय आपका व्यवसाय बेहतर रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को अपने ऑफिस में सामंजस्य बिठाने में कुछ दिक्कतें सहनी पड़ेगी।लव- कोई वाद-विवाद की स्थिति बनने पर वैवाहिक मामलों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।स्वास्थ्य- अनियमित दिनचर्या के वजह से पाचन सिस्टम कुछ कमजोर रहेगा। हल्का और सुपाच्य भोजन ले।भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8


टैरो राशिफल
Aquarius, Aries, Breaking, Breaking news, Cancer, Capricorn, Exclusive, Gemini, Leo, Libra, News, Pisces, Regional, Sagittarius, Scorpio, Taurus, Today breaking news, Virgo, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, कन्या, करियर, कर्क, कार्ड, कुंभ, चंद्र राशि, टैरो राशिफल, धनु, नेगेटिव, न्यूज, पॉजिटिव, भाग्यशाली अंक, भाग्यशाली रंग, मकर, मिथुन, मीन, मेष, राशिफल, लकी कलर, लकी नंबर, लव, वृश्चिक, वृष, व्यवसाय, सिंह, स्वास्थ्य, हेल्थAquarius, Aries, Breaking, Breaking news, Cancer, Capricorn, Exclusive, Gemini, Leo, Libra, News, Pisces, Regional, Sagittarius, Scorpio, Taurus, Today breaking news, Virgo, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, कन्या, कर्क, कुंभ, टैरो राशिफल, धनु, न्यूज, मकर, मिथुन, मीन, मेष, राशिफल, वृश्चिक, वृष, सिंह Breaking news, cg news, Chhattisgarh, chhattisgarh breaking news, chhattisgarh news,
chhattisgarh hindi news, chhattisgarh news, chhattisgarh latest hindi news,
chhattisgarh latest news, chhattisgarh news, chhattisgarh news,
chhattisgarh news in hindi, chhattisgarh news live today, chhattisgarh news today,
chhattisgarhi news, hindi news, latest news, news, today news,
NEWS,Exclusive, News, Today breaking news,अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ न्यूज़,Amrittoday,amrittoday.in,@AmritToday,अमृत टुडे ,ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र ,
कर्क | Cancer
कार्ड – Ace of Swords
टारगेट को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। पुराने सपनों को साकार करने के लिए महत्वपूर्ण समय की शुरुआत हो रही है। काम पर ध्यान बनाए रखें। परिवार के लोगों के साथ हो रही चर्चा के कारण बड़े निर्णय लेना आसान महसूस होगा। कुछ निर्णय आपको भविष्य में लेने हैं, लेकिन अभी से प्रयत्न करने होंगे।
करियर : नया अवसर प्राप्त होगा, जिसके कारण आर्थिक स्थिति में अपेक्षा के अनुसार बदलाव आएगा।
लव : पार्टनर और आप दोनों मिलकर व्यक्तिगत जीवन सुधारने की कोशिश करेंगे। इस कारण रिलेशनशिप भी बेहतर होगा।
हेल्थ : सेहत संबंधी दिक्कतों को नजरअंदाज न करें।
लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 4



सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- बाहरी संपर्क और अधिक मजबूत करें, आपके लिए कुछ लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण हो रहा है। लोग आपकी कार्य प्रणाली और व्यवहार से प्रभावित भी होंगे। घर के सुख-सुविधाओं संबंधी कार्यों में भी समय अच्छा व्यतीत होगा।नेगेटिव- इस समय वाहन से संबंधित कोई लोन लेने की योजना बन रही है, तो पहले उस पर भली-भांति विचार अवश्य कर ले। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना आवश्यक है। अपनी उपलब्धियों का दिखावा ना करें।व्यवसाय- नई गतिविधियों पर ही फोकस रहे, क्योंकि व्यवसायिक गतिविधियां अभी यथावत ही रहेंगी। साथ ही मार्केट में स्थितियां भी सामान्य ही रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने कामों पर ध्यान देने की जरूरत है।लव- पति-पत्नी के बीच उचित तालमेल रहेगा। लेकिन प्रेम संबंधों में छोटी सी बात को लेकर खटास आ सकती है।स्वास्थ्य- कोई चोट या दुर्घटना जैसे योग बन रहे हैं। जोखिम वाले कार्यों में रुचि ना लें।भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

टैरो राशिफल
सिंह | Leo
कार्ड – Ace of Swords
सही-गलत का सही तरीके से अवलोकन करें। कोई निर्णय लेते समय सोच-विचार करने की जरूरत है। भावनाओं का प्रभाव रहने से गलत बातों की ओर ध्यान जाएगा। परिवार के कुछ लोग आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं। लोगों के विचार और इरादों को समझने की जरूरत है।
करियर : मार्केटिंग से जुड़े लोगों को ट्रेनिंग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
लव : पार्टनर से मिल रहे सुझाव के कारण बड़ा निर्णय लेना संभव होगा।
हेल्थ : घुटनों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर – नीला
लकी नंबर – 1


कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- परिस्थितियों में अनुकूलता रहेगी। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो जाने से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर और एकाग्र चित्त रहेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस लेने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे।नेगेटिव- कोई प्रतिकूल परिस्थिति बने तो घबराने की वजह समाधान ढूंढने की कोशिश करें। कभी-कभी आपका शक और वहम करने जैसा स्वभाव आपके लिए ही कुछ परेशानी खड़ी कर सकता है। इन आदतों पर काबू पाए।व्यवसाय- मशीनरी और कारखाने से संबंधित व्यवसाय लाभदायक स्थिति में रहेंगे। अधिकारी और सम्मानित लोगों से संबंध बनाकर रखना आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेगा। उनकी मदद से बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। फाइनेंस संबंधी कार्यों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।लव- परिवार वालों के साथ मिलजुल कर कुछ समय व्यतीत करना पारिवारिक वातावरण को खुशनुमा बनाएगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी।स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। इस समय अपने साथ-साथ पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है।भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

टैरो राशिफल
कन्या | Virgo
कार्ड – Ace of Swords
जिन बातों में दुविधा है, वे दूर होंगी। जरूरी बातों में बदलाव करने के लिए प्रयत्न करने होंगे, लेकिन एक वक्त पर एक ही काम पूरा करने की कोशिश करते रहें। काम का दबाव महसूस हो सकता है। आपको केवल भावनाओं पर नियंत्रण करते हुए वर्तमान पर ध्यान देने की जरूरत है।
करियर : काम अपेक्षा के अनुसार पूरा होगा। चिंता का कोई कारण नहीं है।
लव : पार्टनर से बातचीत करते समय व्यक्तिगत टिप्पणी न करें।
हेल्थ : गले की खराश और खांसी हो सकती है।
लकी कलर – गुलाबी
लकी नंबर – 8


तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कोई भी कार्य शुरू करने से पहले उसकी उचित रूपरेखा बनाएं। इससे आप सुचारू रूप से अंजाम दे पाएंगे। दूसरों की गलतियों को माफ करना तथा रिश्तों को सहज बनाकर रखने में आपकी दरिया दिली रहेगी। आपका परिवार तथा समाज में वर्चस्व बना रहेगा।नेगेटिव- रुपए-पैसे संबंधी उधारी का लेनदेन बिल्कुल भी ना करें। बेहतर होगा कि दूसरों की बातों में ना आए, और अपने विवेक और कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। जल्दी ही गुस्से और आवेश में आ जाना आपके कार्यों को प्रभावित कर सकता है।व्यवसाय- पुरानी प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री संबंधित बिजनेस में महत्वपूर्ण डील हो सकती है। किसी के साथ पार्टनरशिप की योजना बनाने से पहले अच्छी तरह विचार-विमर्श कर लें। नौकरीपेशा लोगों के ऑफिस का माहौल खुशनुमा और तनाव मुक्त रहेगा।लव- पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल का अभाव रहने से घर की व्यवस्था भी प्रभावित होगी। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों में रुचि बिल्कुल भी ना ले।स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

टैरो राशिफल
तुला | Libra
कार्ड – Ace of Swords
जिन बातों में दुविधा है, वे दूर होंगी। जरूरी बातों में बदलाव करने के लिए प्रयत्न करने होंगे, लेकिन एक वक्त पर एक ही काम पूरा करने की कोशिश करते रहें। काम का दबाव महसूस हो सकता है। आपको केवल भावनाओं पर नियंत्रण करते हुए वर्तमान पर ध्यान देने की जरूरत है।
करियर : काम अपेक्षा के अनुसार पूरा होगा। चिंता का कोई कारण नहीं है।
लव : पार्टनर से बातचीत करते समय व्यक्तिगत टिप्पणी न करें।
हेल्थ : गले की खराश और खांसी हो सकती है।
लकी कलर – गुलाबी
लकी नंबर – 8


वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कहीं पैसा दिया हुआ है तो उसे वापस पाने की कोशिश करें। ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी। फाइनेंस से संबंधित कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपका बहुत अधिक सोच-समझकर निर्णय लेना आपकी गतिविधियों को व्यवस्थित रखेगा।नेगेटिव- नजदीकी मित्रों अथवा रिश्तेदारों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे। पीठ पीछे आपके खिलाफ कुछ गतिविधियां हो सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति ज्यादा ध्यान दें। क्योंकि अभी बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है।व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की व्यवस्था उचित बनाए रखने में अपनी उपस्थिति रखना अनिवार्य है। स्टाफ के सहयोग से आपके कार्य बनते रहेंगे। प्रतिस्पर्धा रहेगी। किसी कर्मचारियों का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है।लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में भी निकटता आएगी।स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी चल रही है, तो लापरवाही में ना लें और तुरंत इलाज करवाएं।भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

टैरो राशिफल
वृश्चिक | Scorpio
कार्ड – Ace of Swords
जिन बातों पर टिके रहना है, उन्हें समझना होगा। आध्यात्मिक बातों के जरिए शांति प्राप्त हो सकती है। परिस्थिति में बदलाव करने के लिए मेहनत करने की जरूरत है। निर्णय लेते समय भविष्य संबंधी टारगेट पर ध्यान देना होगा।
करियर : किसी की आपके लिए बढ़ रही जलन की भावना दिक्कत बढ़ा सकती है।
लव : पार्टनर की जरूरतें पूरी करते समय अपनी जरूरतों पर ध्यान दें।
हेल्थ : अपच के कारण तकलीफ होगी।
लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 4



धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज आपके कई तरह के कार्य संपन्न होने वाले हैं। इसलिए अपने बारे में सोचें और अपने लिए ही काम करें। इस समय कोई भी सावधानी पूर्वक लिया गया निर्णय निकट भविष्य में लाभदायक साबित होगा। धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी।नेगेटिव- आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। कोई पुरानी जायदाद संबंधित समस्या उठ सकती हैं। परंतु तनाव लेने की बजाय समाधान ढूंढने का प्रयास करें। नजदीकी रिश्तों में भी स्वार्थ की भावना नजर आएगी।व्यवसाय- व्यवसायिक योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करें, वे सकारात्मक साबित होंगी। कार्य प्रणाली में भी सुधार आएगा तथा अधिकतर काम व्यवस्थित रूप से होते भी जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को विशेष अधिकार मिल सकते हैं।लव- विवाहित संबंधों में माधुर्य बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में किसी अन्य व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।स्वास्थ्य- आपको डायबिटीज, ब्लड प्रेशर आदि जैसी वंशानुगत परेशानी है, तो लापरवाही ना करें और उचित जांच करवाएं।भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

टैरो राशिफल
धनु | Sagittarius
कार्ड – Ace of Swords
जीवन में आ रहे बदलाव की वजह से चिंता हो सकती है। जब तक बातों में स्थिरता नहीं आती, तब तक प्रयत्न जारी रखें। विचारों में सकारात्मकता बनाए रखें। पैसों का लेनदेन पारदर्शिता से करें। जो काम आपकी क्षमता से बाहर है, उसे छोड़ दें।
करियर : शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपेक्षा के अनुसार अवसर प्राप्त होंगे। कुछ लोगों को उच्च शिक्षा के जरिए नई दिशा मिलेगी।
लव : पार्टनर से कमिटमेंट मिलेगा, लेकिन पार्टनर पर किसी भी बात का दबाव न बनाएं।
हेल्थ : अधिक विचार और चिंता के कारण माइग्रेन या सिर दर्द हो सकता है।
लकी कलर – पीला
लकी नंबर – 9


मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज अचानक की आपका कोई विशेष प्रयोजन हल हो सकता है। सामाजिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी आपका रुझान रहेगा। कुछ धनदायक स्थितियां भी बनेंगी। घर के बदलाव संबंधी भी कोई योजना बन सकती है।
नेगेटिव- भाइयों के साथ संबंधों को खराब होने से बचाएं। कभी-कभी मनमर्जी और अति आत्मविश्वास की वजह से धोखा खा सकते हैं। अपनी उर्जा को सकारात्मक रूप में उपयोग करने से आपके कई कार्य सुचारू रूप से व्यवस्थित होंगे।
व्यवसाय- पब्लिक रिलेशन आपके लिए बिजनेस के नए सोर्स बना सकते हैं, इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों से कॉन्टैक्ट बनाए रखें। रुकी हुई पेमेंट आने से आर्थिक परेशानियां हल होंगी। सरकारी नौकरी में अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफलता मिलेगी।
लव- जीवनसाथी का सहयोग परिवार में उचित व्यवस्था बनाकर रखेगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- तनावजनक परिस्थितियों से दूर रहें। किसी भी तरह का रिस्क ना ले तथा वाहन का प्रयोग भी सावधानी से करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

टैरो राशिफल
मकर | Capricorn
कार्ड – Ace of Swords
लोगों से बातचीत करते समय केवल काम की चर्चा हो, इस बात का ध्यान रखना होगा। कोई व्यक्ति आपकी व्यक्तिगत जानकारी निकालने की कोशिश कर सकता है। लोगों के इरादों को समझने की कोशिश करते रहें। परिवार से संबंधित बातों को गोपनीय रखना होगा।
करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को विस्तार के साथ एक और नया काम करने का मौका मिल सकता है।
लव : पार्टनर के लालच के कारण एक-दूसरे के लिए नकारात्मकता हो सकती है।
हेल्थ : सर्दी और एलर्जी जैसी तकलीफ को ठीक होने में वक्त लगेगा।
लकी कलर – नीला
लकी नंबर – 6

विज्ञापन


कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज परिवार संबंधी किसी गंभीर विषय पर वार्तालाप और चर्चा रहेगी। इस चर्चा में आपके द्वारा रखा गया मजबूत पक्ष आपके मान-सम्मान को भी बढ़ाएगा। रोजमर्रा की व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय सुकून और मौज मस्ती के लिए भी निकाल लेंगे।नेगेटिव- किसी भी नए माहौल में अपना कॉन्फिडेंस गिरने ना दे और संतुलित बने रहे। कहीं निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो फिलहाल टाल दें। नुकसान हो सकता है। भाइयों के साथ चल रहे किसी संपत्ति या बंटवारे संबंधी विवाद को किसी की मध्यस्थता से हल करें।व्यवसाय- रियल स्टेट से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा समय है। फायदेमंद डील हो सकती है। जल्दबाजी की बजाय गंभीरता और सावधानी से काम करने की जरूरत है। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा और समय पर आप अपना टारगेट भी हासिल कर लेंगे।लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। नजदीकी व्यक्तियों के साथ कोई मेल मिलाप जैसा प्रोग्राम भी बन सकता है।स्वास्थ्य- गला खराब होने की वजह से बुखार जैसी फीलिंग रहेगी। लापरवाही ना करें। देसी चीजों का इलाज उचित रहेगा।भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

टैरो राशिफल
कुंभ | Aquarius
कार्ड – Ace of Swords
आपको अपनी क्षमता और काबिलियत का अंदाजा आएगा। इस कारण काम से जुड़ी नकारात्मक बातें बदलने की कोशिश कर पाएंगे। हर क्षेत्र में खुद को साबित करना और बेहतर बनाना होगा। भौतिक सुख प्राप्त हो सकते हैं। साथ में बड़े टारगेट आसानी से हासिल होंगे।
करियर : काम के साथ प्रशिक्षण लेने का मौका प्राप्त हो सकता है, इसे स्वीकार जरूर करें। विदेश से संबंधित काम लाभ देगा।
लव : पार्टनर से अपेक्षा सीमित मात्रा में रखें।
हेल्थ : पेट संबंधी दिक्कतों को आयुर्वेद के जरिए दूर किया जा सकता है।
लकी कलर – हरा
लकी नंबर – 6


मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज आपको अपने किसी विशेष कार्य को लेकर सफलता मिलने वाली है, जिसकी वजह से मन खुश मिजाज रहेगा। नवीन कार्यों की योजनाएं बनेंगी। अपनी किसी योजना को कार्य रूप देने के लिए संपर्क सूत्रों का सहयोग भी मिलेगा।नेगेटिव- अपना मनोबल मजबूत रखें, कोई अशुभ समाचार मिलने की वजह से मन व्यथित रहेगा। बिना समझे किसी भी नए कार्य को आरंभ ना करें। इस समय आर्थिक स्थिति को लेकर समय ज्यादा अनुकूल नहीं है।व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में गति आएगी। कर्मचारियों के सहयोग से आपके काम बन जाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को प्रमोशन आदि की सूचना प्राप्त होने की संभावना है।लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। युवा वर्ग को मन मुताबिक कोई मित्र मिलने से खुशी महसूस होगी।स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपने विचारों को पॉजिटिव बनाकर रखना अति आवश्यक है। क्योंकि नकारात्मकता आपके ऊपर हावी हो रही है।भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

टैरो राशिफल
मीन | Pisces
कार्ड – Ace of Swords
जिन बातों की वजह से खुद को देखने का नजरिया नकारात्मक बना है, वह बदलने लगेंगी। गलत लोगों की संगत छोड़कर सही लोगों का चुनाव करना होगा। आपकी सोच में भी बदलाव आएगा। काम के साथ खुद को आराम देने की कोशिश करें। आपके सकारात्मक कर्मों का फल प्राप्त हो सकता है। सामाजिक कार्य का हिस्सा बनने की कोशिश करें।
करियर : काम की जगह नेतृत्व करने का मौका मिलता है तो इस जिम्मेदारी को स्वीकार करें। इस जिम्मेदारी के जरिए नई बातों को सीखना संभव होगा।
लव : पार्टनर के लिए जो भावनाएं आपको महसूस होती हैं, उन्हें प्रकट करना सीखें।
हेल्थ : आंखों से संबंधित दिक्कत हो सकती है।
लकी कलर – गुलाबी
लकी नंबर – 8


अपने सुझाव देने हेतु….. amrittoday.in@gmail.com संपर्क करें
विज्ञापन हेतु संपर्क करें…..*amrittoday.in@gmail.com पर सम्पर्क करें
अमृत टुडे की इंस्टाग्राम आईडी से जुड़ने के इच्छुक हो तो इस लिंक पर क्लिक कीजिए
https://www.instagram.com/invites/contact/?i=ige58pbf7xid&utm_content=ukginbc
अपने जिले की संवाददाता एवं मार्केटिंग कार्य करने के लिए amrittoday.in@gmail.com पर सम्पर्क करें….
*अमृत टुडे के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें….
https://chat.whatsapp.com/E9nNxr5JxLGFRolyQTa455
*यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब एवं लाइक करने के लिए क्लिक करे…..
https://www.youtube.com/@AmritToday

@AmritToday,amrittoday,amrittoday.in,Aquarius,Aries,Breaking,Breaking news,Cancer,Capricorn,cg news,Chhattisgarh,chhattisgarh breaking news,chhattisgarh hindi news,chhattisgarh latest hindi news,chhattisgarh latest news,Chhattisgarh news,chhattisgarh news in hindi,chhattisgarh news live today,chhattisgarh news today,chhattisgarhi news,Exclusive,Gemini,Hindi News,latest news,Leo,Libra,News,Pisces,Regional,Sagittarius,Scorpio,Taurus,Today breaking news,today news,Virgo,अभी-अभी,अमृत टुडे,आज की ताजा खबर,इंडिया न्यूज़,ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र,कन्या,करियर,कर्क,कार्ड,कुंभ,चंद्र राशि,छत्तीसगढ़ न्यूज़,छत्तीसगढ़,टैरो राशिफल,धनु,नेगेटिव,न्यूज,पॉजिटिव,भाग्यशाली अंक,भाग्यशाली रंग,मकर,मिथुन,मीन,मेष,राशिफल,लकी कलर,लकी नंबर,लव,वृश्चिक,वृष,व्यवसाय,सिंह,सिंह Breaking news,स्वास्थ्य,हेल्थAquarius,
