• Mon. Jun 22nd, 2026
Spread the love

भूमि रिकार्ड की त्रुटि का हुआ सुधार

रायपुर 9 अगस्त 2024

अमृत टुडे | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का समाधान मिल रहा है। रायपुर के वार्ड क्रमांक 7 सड्डू निवासी नरोत्तम घृतलहरे भूमि रिकार्ड में त्रुटि को लेकर शिकायत की थी।

उनका कहना था कि राजस्व अभिलेख में उनकी भूमि को कृषि भूमि की जगह अन्य रिकार्ड में दर्ज कर दिया गया था। जिसको लेकर उन्होंने जिला प्रशासन के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फ़ोन किया।

जिसके बाद संबंधित विभाग ने प्रकरण की जानकारी ली और जमीन के रिकार्ड में सुधार करवाया। समस्या का निराकरण होने के बाद शिकायतकर्ता नरोत्तम घृतलहरे ने संतुष्टी जताई और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

You Missed