• Thu. Jun 25th, 2026
Spread the love

भाजपा के राष्ट्रीयता के अभियानों की शुरुआत
हर घर फहराएगा तिरंगा,होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम,90 विधानसभाओ में होगी तिरंगा यात्रा

भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जनता में जबरदस्त उत्साह:संजय श्रीवास्तव

रायपुर 10 अगस्त 2024

अमृत टुडे | छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो रही है 11 अगस्त से 14 अगस्त तक बड़े जोर शोर, हर्षोल्लाह और धूमधाम के साथ पूरे प्रदेश वासियों की सहभागिता के साथ हर बूथ पर 50 से ज्यादा झंडे लगाते हुए, हर घर तिरंगा का उत्सव भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ प्रदेश की जनता भी मनाने जा रही है।

श्रीवास्तव ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान अब लोगों की पहली पसंद बन गया है उन्हें अब इंतजार रहता है की कब अपने घर, अपने कार्यालय में अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भारतीय तिरंगा लगाकर उसे सेल्यूट करें, गर्व का अनुभव करें। 4 दिनो तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में मा.मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,उपमख्यमंत्री अरुण साव ,विजय शर्मा,मंत्रीगण शामिल होंगे।विधानसभा स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों का नेतृत्व विधायकगण करेंगे।कार्यक्रमो में भाजपा के सांसद गण, प्रदेश पदाधिकारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सहित जिलाध्यक्ष सहित मंडल और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल होगे।अभियान में भाजपा के लाखो कार्यकर्ताओं की सहभागिता होगी।

श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के 90 विधानसभा में भारत मां के जय घोष के साथ, तिरंगा यात्रा निकलने जा रही है 14 अगस्त को भारत के विभाजन की त्रासदी झेलने वाले सभी लोगों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विशेष व्याख्यान आयोजित होंगे तथा 13 अगस्त को प्रदेश भर में बड़े स्तर पर राष्ट्रीय कार्यक्रमों की धूम होगी।

श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा के मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता इस अभियान में जुटे हैं व प्रदेश की जनता का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है सभी देश की स्वतंत्रता के उत्सव को बड़े श्रद्धा भाव और गर्व के साथ मनाने जा रहे है।

Leave a Reply

You Missed