• Sat. Nov 7th, 2026

छत्तीसगढ़ में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने राज्य स्तरीय कार्यशाला संपन्न, आत्महत्या रोकथाम और टेली-मानस पर केंद्रित चर्चा…..

Spread the love

Amrit Today, Raipur Chhattisgarh

रायपुर में स्वास्थ्य सेवाएं संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में दो दिवसीय राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम समीक्षा सह संवेदीकरण कार्यशाला संपन्न हुई। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ एवं एमसीसीआर ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में तीस जिलों के दो सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

विवरण: प्रदेश में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के क्रियान्वयन, मानव संसाधन, दवा उपलब्धता, प्रशिक्षण और रेफरल व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई।

निम्हांस बेंगलुरु की डॉक्टर सना उस्मानी ने छत्तीसगढ़ सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य देखभाल टेली मेंटोरिंग कार्यक्रम चांप की प्रगति पर जानकारी दी। एम्स रायपुर के डॉक्टर अजय कुमार ने आत्महत्या के चेतावनी संकेतों, जोखिम कारकों और त्वरित प्रतिक्रिया प्रक्रिया समझाई। डॉक्टर राहुल वर्मा ने नशामुक्ति सेवाओं और टेली मानस हेल्पलाइन पर चर्चा की। समूह कार्य के दौरान जिला टीमों ने सेवाओं में कमियों का विश्लेषण कर सुधारात्मक कदम सुझाए। विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थाओं और समुदाय तक पहुंचाने पर बल दिया।

Leave a Reply