• Thu. Feb 12th, 2026
Spread the love

रायपुर, 27 अगस्त 2024

अमृत टुडे । राज्यपाल रमेन डेका रविवार को सपरिवार गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा ने उनका स्वागत किया और अगुवाई करते हुए उन्हें भगवान जगन्नाथ के दरबार तक ले गए।

राज्यपाल के पहुंचते ही मंदिर परिसर में उनका माल्यार्पण और शंखनाद के जरिए स्वागत किया गया। इसके बाद राज्यपाल रमेन डेका ने बड़े ही भक्ति भाव के साथ भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर में प्रभु श्री जगन्नाथ, भगवान बलराम और देवी सुभ्रदा के दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर के प्रांगण में स्थापित श्री देव विग्रहों सहित सभी मंदिरों का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया।

इस दौरान सनातन धर्म के आचार्य और पांडित्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राज्यपाल रमेन डेका ने विधि विधान से अनुष्ठान में शामिल हुए। उनके साथ पुरंदर मिश्रा ने अतिथि देवो भव: की परंपरा का निर्वहन करते हुए राज्यपाल के साथ हवन की वेदी की अग्निकुंड में मंत्रों के साथ पूजन सामग्री की आहुतियां दी। इसके बाद उन्होंने प्रसादालय में भगवान जगन्नाथ का प्रसाद भी ग्रहण किया।

Leave a Reply