• Tue. Mar 24th, 2026
Spread the love

चंद्र राशि के अनुसार अपनी राशि चुनिए

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी खास कार्य को लेकर किए गए प्रयासों में बेहतरीन सफलता मिलने वाली है। सिर्फ कोई भी निर्णय लेने से पहले उचित विचार-विमर्श अवश्य कर लें। कहीं फंसा हुआ पैसा मिल जाने से घर की देखरेख संबंधी गतिविधियां शुरू होंगी। धार्मिक आयोजन संबंधी प्रोग्राम भी बनेगा।नेगेटिव- कोई भी महत्वपूर्ण काम करने से पहले संबंधित योजनाओं पर दोबारा सोच-विचार अवश्य करें। ऐसे लोगों पर बिल्कुल भी विश्वास ना करें, जो दुहरा व्यक्तित्व रखते हो। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों से संबंधित जानकारियां भी ले।व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों को व्यवस्थित रखने के लिए अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। आज मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित रखें, क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। साथ ही अपने स्टाफ और कर्मचारियों पर नजर रखना भी जरूरी है।लव- पति-पत्नी के बीच चल रही समस्याओं का समाधान निकलेगा और घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। अपनी मनो स्थिति का अवलोकन करते रहे।भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

टैरो राशिफल

मेष | Aries

कार्ड – Ace of Swords

महत्वपूर्ण काम पूरा न होने से चिंता हो सकती है। पुरानी बातें बार-बार याद आएंगी, जिससे दुविधा बढ़ेगी, जिससे निर्णय क्षमता और स्वभाव पर नकारात्मक असर हो सकता है। काम से जुड़ी बातों पर ध्यान देते रहें। व्यर्थ बातों से ध्यान हटाकर आपको केवल जरूरी कामों पर ध्यान दें।

करियर : काम में प्रगति सीमित रहेगी।

लव : रिलेशनशिप में नयापन लाने के लिए पार्टनर्स को एक-दूसरे में आ रहे बदलाव पर ध्यान देना जरूरी होगा।

हेल्थ : एसिडिटी के कारण तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर – पीला
लकी नंबर – 2

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है। पिछले कुछ समय से बनाई गई योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय आ गया है। आप थकान और तनाव से राहत पाने के लिए आराम और मनोरंजन के मूड में रहेंगे। क्रियात्मक और रुचि पूर्ण कार्यों में भी उत्तम समय गुजरेगा।नेगेटिव- सहज तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दें। जल्दबाजी करना आपके कार्यों को बिगाड़ भी सकता है। बच्चों की किसी गलती को गुस्से से सुलझाने की बजाय शांति पूर्ण व्यवहार रखें। वरना उनके आत्मविश्वास में कमी आएगी।व्यवसाय- व्यवसाय में अभी मन मुताबिक तरीके से काम नहीं बनेंगे। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अभी धैर्य और संयम ही रखना उचित है। ऑफिस की कार्यप्रणाली घर से होने की वजह से कुछ परेशानियां बनी रहेगी। उच्चाधिकारियों से सलाह लेना आपके लिए हितकारी रहेगा।लव- परिवार में सुखद और सामंजस्य पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादा पूर्ण बने रहेंगे।स्वास्थ्य- थकान और किसी चिंता का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें।भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

टैरो राशिफल

वृष | Taurus

कार्ड – Ace of Swords

लोगों की बातों को न समझते हुए निर्णय लेने से पछतावा हो सकता है। आप से जुड़ा हर एक व्यक्ति आपके लिए नाराजगी प्रकट करेगा। लोगों की भावनाओं को समझते हुए उनके साथ जुड़ने की कोशिश करें। हर बार एक जैसी गलती होने से दिक्कतें बढ़ेंगी। अनेक बातों में विश्वास बना रहेगा।

करियर : काम की जगह हो रही चर्चा के कारण आपको बेचैनी हो सकती है। अपने पक्ष को सही तरीके से बताने की कोशिश करते रहें।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित बढ़ती नकारात्मकता दूर होगी।

हेल्थ : पैर दर्द की समस्या कमजोरी के कारण हो सकती है।

लकी कलर – नीला
लकी नंबर – 5

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें तथा आगे बढ़े। आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सहजता महसूस होगी। पिछले कुछ समय से चल रहे कार्य संपन्न होंगे और अपना समय आराम और कलात्मक संबंधी कार्यों में व्यतीत करेंगे।नेगेटिव- कई मामलों में धीरज और धैर्य रखना भी जरूरी है। गुस्से और जल्दबाजी की वजह से परिस्थितियां और बिगड़ सकती है। इस समय कहीं भी निवेश ना करें। ऑफिस का काम घर पर भी करने के कारण मन में कुछ चिड़चिड़ापन भी रहेगा।व्यवसाय- किसी भी नए कार्य को शुरू करते समय पूरी जानकारी हासिल करें तथा उचित सूझबूझ और समझदारी से तुरंत क्रियान्वित करें। इस समय मार्केटिंग तथा पेमेंट कलेक्ट करने जैसे कार्य में अपना ध्यान केंद्रित रखें। पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए स्त्रोत उत्पन्न कर सकते हैं।लव- घर-परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने के योग बन रहे हैं।स्वास्थ्य- घुटनों व जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। गैस और बादी वाली चीजों का सेवन ना करें।भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

टैरो राशिफल

मिथुन | Gemini

कार्ड – Ace of Swords

उत्साह बनाए रखने के लिए प्रयत्न जारी रखें। मित्रों के साथ वक्त बिताकर सकारात्मक महसूस होगा। वक्त का इस्तेमाल सही तरीके से करें। नई जिम्मेदारी प्राप्त होगी।

करियर : काम से संबंधित रुकावटें जल्दी ही दूर होंगी।

लव : रिलेशनशिप में नयापन लाना होगा। पार्टनर को सकारात्मक कैसे बना सकते हैं, ये बात समझ आएगी।

हेल्थ : सिर में भारीपन हो सकता है।

लकी कलर – नीला
लकी नंबर – 7

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिनचर्या में नयापन लाने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों पर भी समय व्यतीत करें। इससे मन प्रफुल्लित रहेगा। नए नए संपर्क बनेंगे और इनके मार्गदर्शन से आर्थिक समस्या भी दूर होगी। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती हैं।नेगेटिव- अत्यधिक भागदौड़ और खर्चों की स्थिति रहेगी। लेकिन घबराए नहीं जल्दी ही समाधान भी मिलेंगे। काम निकलवाने के लिए व्यापारिक बुद्धि का इस्तेमाल करें। किसी भी काम में ज्यादा सोच-विचार करने में समय ना लगाएं।व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत अधिक कार्यभार रहेगा। किसी खास मुद्दे पर निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति भी बनी रहेगी। कोई भी काम करने से पहले घर के वरिष्ठ जनों की सलाह अवश्य लें। नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहेगा।लव- पारिवार में सामंजस्य और व्यवस्था उचित बनी रहेगी। तथा आपसी संबंधों में भी मधुरता रहेगी।स्वास्थ्य- उमस भरी गर्मी के वजह से थकान रह सकती हैं। इसकी वजह से शारीरिक कार्य क्षमता में भी कमी आएगी।भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

टैरो राशिफल

कर्क | Cancer

कार्ड – Ace of Swords

आपको अपना लक्ष्य स्पष्ट है, इसलिए निराशा से बचना होगा। आज बड़ी बातों पर विचार न करें। खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से आराम देने की जरूरत है, इस बात को समझना होगा। लोगों के दबाव के कारण कोई गलती न हो, इस बात का ध्यान रखें। अपनी बातों को महत्व देना सीखें।

करियर : काम से जुड़ी ट्रेनिंग आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। नए स्किल्स को सीखने के लिए प्रयत्न बढ़ाएं।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित नकारात्मकता दूर करें, वर्ना अपेक्षा के अनुसार पार्टनर मिलने के बाद भी उदासीनता बनी रहेगी।

हेल्थ : शरीर में पानी की मात्रा कम न हो, इस बात का ध्यान रखें।

लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 1

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपने कार्यों को नियत समय पर करने का लिया गया संकल्प पूरा करने में सक्षम होंगे। किसी संबंधी अथवा मित्र के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होगी तथा संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे। किसी मनोरंजक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।नेगेटिव- अन्य संभावनाओं पर भी फोकस रहे। कभी-कभी किसी एक ही मुद्दे पर ज्यादा सोच-विचार करने से अन्य उपलब्धियां हाथ से निकल भी सकती हैं। कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर अपना आपा खोना ठीक नहीं है। धैर्य बनाकर रखें।व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली बेहतर होगी। नई योजनाओं पर भी कार्य शुरू होगा। हालांकि फिलहाल आय की स्थिति अभी यथावत ही रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहै हैं।लव- कुछ समय परिवार के साथ व्यतीत करने से बहुत ही खुशी महसूस होगी। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें।स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। बदलते वातावरण की वजह से कुछ एलर्जी जैसी दिक्कत हो सकती है।भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

टैरो राशिफल

सिंह | Leo

कार्ड – Ace of Swords

जब तक किसी बात के लिए आप मानसिक रूप से तैयार महसूस नहीं होते हैं, तब तक उससे संबंधित कोई निर्णय न लिया जाए, इस बात का ध्यान रखें। परिवार के कुछ लोगों के साथ जुड़ाव महसूस करेंगे। कुछ लोगों के लिए बढ़ती नाराजगी निराशा का कारण बन सकती है। भावनात्मक बातों के कारण आप कमजोर नजर आएंगे। नकारात्मक विचार पर नियंत्रण करते हुए जीवन की सकारात्मक बातों पर ध्यान देना होगा।

करियर : वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विवाद होने की संभावना है।

लव : पार्टनर के खिलाफ जाकर कोई भी निर्णय न लें।

हेल्थ : बदन दर्द और सिर दर्द के कारण कमजोरी महसूस होगी।

लकी कलर – सफेद
लकी नंबर – 3

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। कार्य समय अनुसार बनते जाएंगे, लेकिन मेहनत के उचित परिणाम हासिल करने के लिए कर्म प्रधान तो होना ही पड़ेगा। अगर घर परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उसके फलीभूत होने का समय आ गया है।नेगेटिव- आपको कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहना होगा। परिवारजनों के साथ भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें।आपका सहयोग उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। अगर भूमि बेचने संबंधी कोई योजना है, तो बहुत ही ध्यान से करें या स्थगित ही रखें।व्यवसाय- इस समय मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से अपने संपर्क सूत्रों को बढ़ाने का अनुकूल समय है। पार्टनरशिप संबंधित कोई भी निर्णय लेने के लिए पहले उस पर और अधिक जानकारी हासिल करें। टैक्स, लोन आदि से संबंधित पेपर्स सुव्यवस्थित रखें।लव- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी।स्वास्थ्य- एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ सकती है। जिसका मुख्य कारण मौसम के प्रतिकूल आहार और दिनचर्या रहेगा।भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

टैरो राशिफल

कन्या | Virgo

कार्ड – Ace of Swords

जीवन में जो बातें महत्वपूर्ण हैं, वह अपेक्षा के अनुसार बदलाव दिखाएंगी। आर्थिक लेन-देन में सफल साबित होंगे। खर्च पर नियंत्रण करना होगा। सही लोगों के साथ जुड़ने की कोशिश करें। मानसिक रूप से कमजोर महसूस होने से गलत लोगों की संगत में फंस सकते हैं।

करियर : काम की जगह असफलता मिल सकती है। आपको दोबारा कोशिश करने की जरूरत है।

लव : पार्टनर आपको हर प्रकार से खुश रखने की कोशिश करेंगे।

हेल्थ : पाचन संबंधी तकलीफें बढ़ सकती हैं।

लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 6

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी मित्र के सहयोग से पिछले कुछ समय से किसी समस्या को लेकर चल रहे मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। भविष्य संबंधी योजनाओं पर भी विचार होगा। बच्चों में अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों की जानकारी हासिल करने में भी रुझान रहेगा।नेगेटिव- बच्चों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुने और सुलझाने का भी प्रयास करें। वाणी में सौम्यता रखना आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। घर-परिवार की जरूरतों को पूरा करने में अधिक खर्चा हो सकता है। जिससे हाथ तंग रहेगा।व्यवसाय- कार्यस्थल पर किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। बेहतर होगा, कि सभी काम अपनी निगरानी और देखरेख में ही करवाएं। हालांकि दैनिक आय में बढ़ोतरी होगी, पर खर्चे भी रहेंगे। ऑफिस में बॉस तथा अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा।लव- घर में संबंधियों के आगमन से मस्ती भरा माहौल रहेगा। कुछ समय अपने लव पार्टनर के लिए निकालने से संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेगी।स्वास्थ्य- खान-पान के प्रति लापरवाही की वजह से पेट खराब कर सकता है। इस समय अपने वजन को भी कंट्रोल करने का भी प्रयास करें।भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

टैरो राशिफल

तुला | Libra

कार्ड – Ace of Swords

अपनी जिद छोड़कर परिस्थिति के साथ समझौता करने की जरूरत है। अपने अहंकार पर काबू रखें। हर एक स्रोत का सही इस्तेमाल करेंगे तो बेहतर रहेगा। हर एक काम दोबारा शुरू करते समय पुरानी गलतियां दोहराई न जाए, इस बात का ध्यान रखें।

करियर : काम से संबंधित विश्वास बनाए रखें।

लव : परिवार से संबंधित निर्णय लेते समय पार्टनर का साथ मिलेगा।

हेल्थ : बीपी और बढ़ता वजन तकलीफ का कारण बन सकता है।

लकी कलर – ऑरेंज
लकी नंबर – 4

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- निवेश संबंधी योजनाओं पर ध्यान दें। आपको इनसे बेहतरीन फायदा मिलेगा। अपनी मेहनत और योग्यता के बल पर आप कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कई सुअवसर भी सामने आएंगे।नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं रहेंगी। परंतु आपका सुझाव और सहयोग उनकी परेशानियों को कम कर सकता है। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे। पुरानी बातें याद करके अपना वर्तमान खराब ना करें।व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली व्यवस्थित रहेगी। पब्लिक डीलिंग तथा मार्केटिंग संबंधी कार्य में सफलता मिलेगी। ज्यादातर काम घर से फोन से ही संचालित होते जाएंगे। आज उधारी संबंधी कोई भी लेनदेन ना करें। ऑफिस में व्यस्ततम दिनचर्या रहेगी।लव- वैवाहिक संबंधों में जरा सी गलतफहमी की वजह से संबंधों में खटास आ सकती हैं। मित्रों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा।स्वास्थ्य- मानसिक स्थिति स्थिर बनाए रखने के लिए योगा, मेडिटेशन अवश्य करें। नकारात्मक विचारों को अपने अंदर स्थान ना दें।भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

टैरो राशिफल

वृश्चिक | Scorpio

कार्ड – Ace of Swords

कमाई किस प्रकार बढ़ाई जा सकती है, ये बात स्पष्ट होगी। निवेश पर अधिक ध्यान देना होगा। पुराने अटके लेन-देन को पूरा करना आपके लिए संभव हो सकता है। जरूरत होने पर मदद मिलेगी। व्यक्तिगत जीवन से संबंधित अनेक बातों में नई शुरुआत हो सकती है।

करियर : विद्यार्थियों को अपेक्षा के अनुसार सफलता मिलेगी। मनचाहे कार्य क्षेत्र में काम करना संभव होगा।

लव : पार्टनर की हर एक बात पर निर्भरता बढ़ेगी।

हेल्थ : खांसी की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर – गुलाबी
लकी नंबर – 8

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- समय का उचित प्रतिबंधन करें और अपने खास कार्यों को प्राथमिकता पर रखें, निश्चित ही आप कामयाब होंगे। रिश्तेदारों तथा पड़ोसियों के साथ भी संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी।नेगेटिव- विरोधी पक्ष आपके लिए कोई परेशानी पैदा कर सकते हैं। हालांकि वह लोग आपका नुकसान नहीं कर पाएंगे। अपने बजट पर ध्यान रखें तथा आवश्यकता अनुसार ही पैसा खर्च करें। युवा वर्ग आलस और मौज मस्ती में ज्यादा समय व्यतीत ना करें।व्यवसाय- व्यवसाय में किसी अनुभवी की मदद से आपका कोई रुका हुआ कार्य संपन्न होने वाला है, इसलिए आलस छोड़कर भरपूर मेहनत करें। अपने संपर्क सूत्रों और पब्लिक रिलेशन को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान दें।लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक रहेगी। युवाओं की मित्रता में और अधिक प्रगाढ़ता आएगी।स्वास्थ्य- हालांकि अत्यधिक मेहनत और थकान की वजह से अपनी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे। इसलिए व्यस्ततम समय में से कुछ वक्त मेडिटेशन और योगा के लिए भी निकालें।भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

टैरो राशिफल

धनु | Sagittarius

कार्ड – Ace of Swords

पुरानी बातें और विचारों से खुद को दूर रखना होगा। आप आप अनेक परेशानियों में फंसे रहेंगे, इस कारण क्षमता के अनुसार प्रगति मिलना कठिन होगा। निर्णय लेते समय वर्तमान स्थिति और आपकी भावनाओं का ध्यान रखना जरूरी है। परिवार के खिलाफ जाकर लिए गए किसी निर्णय के कारण अकेलापन महसूस हो सकता है।

करियर : अधूरे कामों को पूरा करना जरूरी होगा।

लव : पार्टनर की कमजोरी का गलत फायदा न उठाएं।

हेल्थ : जीवन शैली में किए गए बदलाव के कारण सेहत सुधरेगी।

लकी कलर – सफेद

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कामकाज के प्रति आपकी निपुणता और योग्यता खुलकर लोगों के सामने आएगी। अगर प्रॉपर्टी अथवा वाहन खरीदने का प्लान बन रहा है, इस योजना को साकार रूप देने के लिए समय अनुकूल है। आपका सकारात्मक रवैया आपकी हर काम में सफलता और उपलब्धि देगा।नेगेटिव- अन्य गतिविधियों के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत कार्यों में भी खुद को व्यस्त रखें तथा दूसरों के मामले में ना उलझे। किसी भी तरह के वाद-विवाद की स्थिति में अपने आक्रोश पर कंट्रोल रखना जरूरी है। धैर्य और संयम से आप चीजों को आसानी से व्यवस्थित कर सकते हैं।व्यवसाय- बिजनेस में चुनौतियां रहेगी, लेकिन सहयोगियों और कर्मचारियों की मदद से व्यवस्था उचित बनी ही रहेगी। अधिकतर समय मार्केटिंग और पेमेंट आदि कलेक्ट करने में व्यतीत होगा। सरकारी सेवारत लोग किसी अनचाहे कार्य के मिलने से चिंतित रहेंगे।लव- पारिवारिक वातावरण व्यवस्थित और अनुशासित रहेगा। परंतु घर में ज्यादा हस्तक्षेप रखना ठीक नहीं है। लव पार्टनर के साथ मुलाकात होगी।स्वास्थ्य- अर्थराइटिस अथवा जोड़ों के दर्द से संबंधित रोग नियमित एक्सरसाइज करें। ध्यान और मेडिटेशन में भी कुछ समय जरूर लगाएं।भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

टैरो राशिफल

मकर | Capricorn

कार्ड – Ace of Swords

किसी एक बात का चुनाव करते हुए पूरा फोकस उस पर लगाने की जरूरत है। खुद को अलग साबित करना आपके लिए जरूरी होगा। काम से संबंधित गलती को गंभीरता से लेते हुए तुरंत बदलाव करें। समय आपका साथ देगा, लेकिन स्वभाव में बढ़ रहे आलस की वजह से महत्वपूर्ण अवसरों को समझना कठिन लगेगा।

करियर : नया काम मिलने से उत्साह बढ़ेगा।

लव : विवाह से संबंधित विरोध दूर होंगे, आगे के निर्णय ले पाएंगे।

हेल्थ : मसालेदार पदार्थों का सेवन करने से तकलीफ होगी।

लकी कलर – सफेद
लकी नंबर – 3

विज्ञापन

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज व्यस्तता पूर्ण दिनचर्या रहेगी। वित्तीय योजना संबंधी कार्यों पर आज अपना अधिक ध्यान केंद्रित रखें। क्योंकि ग्रह स्थिति लाभदायक वातावरण बना रही है। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी भी योजना बन सकती है।नेगेटिव- अपने स्वभाव में लचीलापन बना कर रखें। वर्तमान परिवेश में बच्चों के साथ ज्यादा अनुशासन रखने की बजाय मित्रवत व्यवहार रखना जरूरी है। युवा वर्ग अपने टारगेट को हासिल करने के लिए अधिक ध्यान दें।व्यवसाय- कारोबार में नई योजना या काम न शुरू करें। अभी कामयाबी मिलने की संभावना नहीं है। बेहतर होगा जैसा वर्तमान में चल रहा है, उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और तालमेल बना रहेगा। जो संबंधों को और अधिक खुशनुमा बनाएंगा। लव पार्टनर के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी।स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु तनाव व थकान से बचने के लिए आराम भी लेना आवश्यक है।भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

टैरो राशिफल

कुंभ | Aquarius

कार्ड – Ace of Swords

परिस्थिति को जिस नजरिए और विचार के साथ आप देख रहे हैं, उसके अलावा भी अन्य पहलू हो सकते हैं, ये बात समझ आएगी। वर्तमान स्थिति को देखने का नजरिया सकारात्मक रखें। इस कारण आपसी सामंजस्य के साथ अनेक बातों में सुधार आएगा।

करियर : काम की जगह अपेक्षा के अनुसार बढ़ोतरी प्राप्त करने के लिए कई कामों की जिम्मेदारी खुद ही निभानी होगी।

लव : पार्टनर और आपके बीच दूसरों की दखलअंदाजी बढ़ेगी।

हेल्थ : लो बीपी के कारण तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर – सफेद
लकी नंबर – 9

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आर्थिक गतिविधियां सुधरेंगी। आपके सभी काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। किसी राजनीतिक व्यक्ति की भी सहायता मिलेगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं को ऑनलाइन प्रतिस्पर्धा में सफलता मिल सकती हैं।नेगेटिव- लेनदेन के मामलों में आंख मूंद कर किसी पर भी विश्वास ना करें। कोई आपकी भावनाओं का नाजायज फायदा उठा सकता है। इस समय कोई भी यात्रा को स्थगित रखें, क्योंकि इसकी वजह से आपके कई महत्वपूर्ण कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।व्यवसाय- कारोबारी मामलों में सुधार आएगा तथा आपको मेहनत के बेहतरीन परिणाम भी हासिल होंगे। मशीनरी, स्टाफ आदि से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं उठ सकती हैं। ऑफिस में सहयोगियों के साथ सामंजस्य बनाकर रखना जरूरी है।लव- बाहरी लोगों की दखलंदाजी की वजह से घर की सुख-शांति प्रभावित हो सकती हैं। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में समय व्यर्थ ना करें तथा अपने करियर पर ध्यान दें।स्वास्थ्य- तनाव और चिंता जैसे परिस्थितियों से दूरी रखें। इसका दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

टैरो राशिफल

मीन | Pisces

कार्ड – Ace of Swords

जीवन में आए छोटे-छोटे बदलाव आपको सकारात्मक बनाएंगे। आपका लक्ष्य और अन्य लोगों के टारगेट से काफी अलग है. ये बात समझ जाएगी। लोगों के साथ जुड़े रहें, लेकिन अपने टारगेट पर भी ध्यान दें। इस बात की सावधानी रखें।

करियर : काम से संबंधित नाराजगी दूर होगी, पूरी एकाग्रता के साथ काम करना संभव होगा।

लव : व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी नाराजगी के कारण पार्टनर के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं। नाराजगी दूर करेंगे तो बेहतर रहेगा।

हेल्थ : गले की खराश और खांसी की तकलीफ बढ़ने की संभावना है।

लकी कलर – ग्रे
लकी नंबर – 4

अपने सुझाव देने हेतु….. amrittoday.in@gmail.com संपर्क करें

विज्ञापन हेतु संपर्क करें…..*amrittoday.in@gmail.com पर सम्पर्क करें

अमृत टुडे की इंस्टाग्राम आईडी से जुड़ने के इच्छुक हो तो इस लिंक पर क्लिक कीजिए


https://www.instagram.com/invites/contact/?i=ige58pbf7xid&utm_content=ukginbc

अपने जिले की संवाददाता एवं मार्केटिंग कार्य करने के लिए amrittoday.in@gmail.com पर सम्पर्क करें….

*अमृत टुडे के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें….

https://chat.whatsapp.com/E9nNxr5JxLGFRolyQTa455

*यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब एवं लाइक करने के लिए क्लिक करे…..

https://www.youtube.com/@AmritToday

Aquarius, Aries, Breaking, Breaking news, Cancer, Capricorn, Exclusive, Gemini, Leo, Libra, News, Pisces, Regional, Sagittarius, Scorpio, Taurus, Today breaking news, Virgo, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, कन्या, करियर, कर्क, कार्ड, कुंभ, चंद्र राशि, टैरो राशिफल, धनु, नेगेटिव, न्यूज, पॉजिटिव, भाग्यशाली अंक, भाग्यशाली रंग, मकर, मिथुन, मीन, मेष, राशिफल, लकी कलर, लकी नंबर, लव, वृश्चिक, वृष, व्यवसाय, सिंह, स्वास्थ्य, हेल्थAquarius, Aries, Breaking, Breaking news, Cancer, Capricorn, Exclusive, Gemini, Leo, Libra, News, Pisces, Regional, Sagittarius, Scorpio, Taurus, Today breaking news, Virgo, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, कन्या, कर्क, कुंभ, टैरो राशिफल, धनु, न्यूज, मकर, मिथुन, मीन, मेष, राशिफल, वृश्चिक, वृष, सिंह Breaking news, cg news, Chhattisgarh, chhattisgarh breaking news, chhattisgarh news,
chhattisgarh hindi news, chhattisgarh news, chhattisgarh latest hindi news,
chhattisgarh latest news, chhattisgarh news, chhattisgarh news,
chhattisgarh news in hindi, chhattisgarh news live today, chhattisgarh news today,
chhattisgarhi news, hindi news, latest news, news, today news,
NEWS,Exclusive, News, Today breaking news,अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ न्यूज़,Amrittoday,amrittoday.in,@AmritToday,अमृत टुडे ,ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र ,

Leave a Reply

You Missed