चंद्र राशि के अनुसार अपनी राशि चुनिए


मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कुछ समय आत्म मनन और आत्म अवलोकन में जरूर लगाएं। इससे आपको बहुत मानसिक शांति महसूस होगी। समस्याओं का समाधान मिलेगा। संतान को उपलब्धि मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई व्यक्तिगत समस्या भी सुलझेगी।नेगेटिव- अपनी व्यक्तिगत मामलों में खुद के निर्णय को ही प्राथमिकता दें। दूसरों की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। इसलिए सतर्क रहें। घर के अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के मान-सम्मान में कमी ना आने दे।व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की अंदरूनी व्यवस्था बेहतर होगी। मैनेजमेंट और कर्मचारियों के साथ तालमेल से काम में तेजी आएगी। रिटेल संबंधी बिजनेस ज्यादा फायदे में रहेंगे। ऑफिस का माहौल व्यवस्थित रहेगा।लव- पति-पत्नी के बीच कुछ खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। प्रेम संबंधो में भी पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी।स्वास्थ्य- महिला वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहें। नसों में खिंचाव जैसी समस्या परेशान कर सकती है।भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4



टैरो राशिफल
मेष | Aries
कार्ड – Ace of Swords
अनेक बातों में इंतजार करना पड़ेगा, जो आपको बेचैन कर सकता है। चाह कर भी कुछ आदतों में बदलाव करना कठिन महसूस होगा। परिवार से संबंधित नाराजगी दूर होगी। अपेक्षा के अनुसार रिश्तों में सुधार होना फिलहाल संभव नहीं है। वर्तमान स्थिति में हर एक काम की गति धीमी रहेगी। आराम करने की कोशिश करेंगे।
करियर : काम से संबंधित तनाव रहेगा। बड़ी समस्या न होने के बाद भी काम अपेक्षा के अनुसार पूरा होने में कठिनाई होगी।
लव : रिलेशनशिप से संबंधित चिंता परिवार के लोगों के कारण हो सकती है।
हेल्थ : सिर दर्द की परेशानी गलत खान-पान और एसिडिटी के कारण होगी।
लकी कलर – हरा
लकी नंबर – 1

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- व्यस्ततम दिनचर्या रहेगी। आप अपनी क्षमता और योग्यता से किसी मुश्किल कार्य को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। मानसिक और आत्मिक सुख-शांति का अनुभव रहेगा। संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात के अवसर मिले, तो उसे गंवाए नहीं।नेगेटिव- फाइनेंस के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें और ना ही कोई निर्णय जल्दबाजी में ले। इस समय किसी से ज्यादा मिलना-जुलना भी उचित नहीं है। बेहतर होगा कि अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही व्यस्त रहें।व्यवसाय- बिजनेस में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। कोई सौदा आपके हाथ से निकल सकता है। निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है।लव- कुछ समय पारिवारिक सदस्यों के साथ विचारों के आदान-प्रदान में भी व्यतीत करें। इससे आपसी तालमेल और सामंजस्य उचित बना रहेगा।स्वास्थ्य- मौसम से अपना बचाव रखें। थोड़ी सी असावधानी आपको परेशान कर सकती हैं।भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

टैरो राशिफल
वृष | Taurus
कार्ड – Ace of Swords
पैसों के कारण कई काम अटके नजर आएंगे। समस्या का समाधान कड़ी मेहनत से ही होगा। अपने आपको निराश न बनाकर सकारात्मक बनाने की कोशिश करें। कठिन समय में आपको करीबी लोगों से साथ प्राप्त होगा। किसी व्यक्ति से सहायता प्राप्त हो सकती है। इसलिए अकेलेपन को खुद पर हावी न होने दें।
करियर : काम की गति तेज करने की कोशिश में गलतियां हो सकती हैं, जिससे नुकसान होगा।
लव : रिलेशनशिप से संबंधित पार्टनर की बढ़ती नाराजगी को समझने की कोशिश है।
हेल्थ : पेट दर्द और त्वचा से संबंधित तकलीफ होने की संभावना है।
लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 4


मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। इसका भरपूर सदुपयोग करें। आपकी आसपास की परिस्थितियों में बदलाव आएगा और उसका सकारात्मक परिणाम भी पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। इसका भरपूर सदुपयोग करें। आपकी आसपास की परिस्थितियों में बदलाव आएगा और उसका सकारात्मक परिणाम भी मिलेगा। प्रॉपर्टी अथवा वाहन की खरीदारी संबंधी योजना क्रियान्वित करने का बेहतर समय है।नेगेटिव- कोई दुखद समाचार मिलने की वजह से तनाव और अवसाद जैसी स्थिति रह सकती है। मनोबल ना गिरने दे। आध्यात्मिक कार्यों में समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा। ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर रखें।व्यवसाय- व्यवसाय को लेकर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। इस समय निवेश और बैंक के कामों में व्यस्तता रहेगी। व्यवसाय आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। नौकरी में मनचाहा कार्यभार मिलेगा।लव- परिवार वालों की मदद से आपको मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम संबंधों में अलगाव होने जैसी स्थिति बन सकती है।स्वास्थ्य- मानसिक और शारीरिक तनाव से राहत पाने के लिए कुछ समय अकेले अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में जरूर व्यतीत करें।भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7मिलेगा।

टैरो राशिफल
मिथुन | Gemini
कार्ड – Ace of Swords
अपनी भावनाओं पर नियंत्रण करते हुए निर्णय लेने की आवश्यकता है। अचानक आ रहे बदलावों को समझना कठिन लगेगा। खुद को शांत रखते हुए जरूरी बातों चुनाव करें। दूसरों लोगों से किसी भी प्रकार का मार्गदर्शन प्राप्त नहीं होगा। अपने अनुभव के जरिए सही निर्णय ले पाएंगे। खुद पर भरोसा रखें।
करियर : काम से संबंधित जो जिम्मेदारी आप निभा सकते हैं। केवल उस पर ही ध्यान दें।
लव : रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव आ सकता है। इस कारण पारिवारिक वातावरण बिगड़ेगा।
हेल्थ : कंधे में जकड़न होगी।
लकी कलर – नीला
लकी नंबर – 3



कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- मन में जो भी सपने या कल्पनाएं हैं, उन्हें साकार करने के लिए उपयुक्त समय है। पिता या पिता तुल्य व्यक्ति से आप को आशीर्वाद स्वरुप कोई उपहार मिल सकता है। किसी खास समारोह आदि में जाने का भी निमंत्रण प्राप्त होगा।नेगेटिव- पेपर वर्क अथवा लेनदेन संबंधी मामलों को लेकर कुछ गलती होने जैसी स्थिति बन सकती हैं। जल्दी सफलता पाने के चक्कर में आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं। सहज तरीके से कार्यों को संपन्न करें। तथा कड़वे बोल ना बोले।व्यवसाय- इस समय काम में ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने की जरूरत है। वर्तमान परिवेश की वजह से डिजिटल गतिविधियों को भी सीखना जरूरी है। नौकरी में लापरवाही से कोई प्रोजेक्ट अधूरा रह सकता है।लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ मनोरंजक प्रोग्राम बनेगा और इससे आपसी संबंधों में नज़दीकियां आएंगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल नहीं है। अपनी नियमित जांच कराएं तथा आलस्य छोड़कर दवाइयों को भी नियमित रूप से लेते रहें।भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3


टैरो राशिफल
कर्क | Cancer
कार्ड – Ace of Swords
बड़े निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करने की जरूरत है। यदि आप मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं तो खुद को थोड़ा और वक्त दें। पैसों के कारण अटके हुए कामों को गति प्राप्त होगी। काम से जुड़ी स्किल्स में आप पारंगत होंगे, इस कारण बड़ी प्रगति मिल सकती है। नए अनुभव के लिए खुद को तैयार करें। जीवन सकारात्मक बनता नजर आ रहा है।
करियर : लोगों से आलोचना मिलने के बाद भी अपने निर्णय पर टिके रहने की कोशिश करें। आपके काम का चुनाव आपको प्रगति और प्रसिद्धि देगा।
लव : रिलेशनशिप ठीक रहेगा।
हेल्थ : सेहत में सुधार आ रहा है।
लकी कलर – पीला
लकी नंबर – 2


सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दिनचर्या में कुछ समय अपने मनोनुकूल कार्यों के लिए भी जरूर निकालें, इससे आपको मानसिक शांति और सुकून मिलेगा। निवेश संबंधी कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी और जल्दी ही इनकी शुरुआत भी होगी।नेगेटिव- ध्यान रखें, कि गुस्से और जल्दबाजी की वजह से बना बनाया काम बिगड़ जाएगा इसलिए धैर्य रखना बहुत जरूरी है। कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। हालांकि उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो नहीं होंगे।व्यवसाय- नई योजना पर काम शुपॉजिटिव- दिनचर्या में कुछ समय अपने मनोनुकूल कार्यों के लिए भी जरूर निकालें, इससे आपको मानसिक शांति और सुकून मिलेगा। निवेश संबंधी कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी और जल्दी ही इनकी शुरुआत भी होगी।नेगेटिव- ध्यान रखें, कि गुस्से और जल्दबाजी की वजह से बना बनाया काम बिगड़ जाएगा इसलिए धैर्य रखना बहुत जरूरी है। कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। हालांकि उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो नहीं होंगे।व्यवसाय- नई योजना पर काम शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। बिजनेस की तरक्की में प्रभावशाली इंसान की मदद मिलेगी। इनकम सोर्स बढ़ेंगे। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखना बेहद जरूरी है। गलतफहमियां न आने दें।लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी तालमेल के अभाव की वजह से घर में कुछ तनाव की स्थिति रह सकती है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक संबंधी व्यक्ति अपना विशेष ध्यान रखें।भाग्यशाली रंग- आरेंज, भाग्यशाली अंक- 1रू करने के लिए अच्छा दिन है। बिजनेस की तरक्की में प्रभावशाली इंसान की मदद मिलेगी। इनकम सोर्स बढ़ेंगे। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखना बेहद जरूरी है। गलतफहमियां न आने दें।लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी तालमेल के अभाव की वजह से घर में कुछ तनाव की स्थिति रह सकती है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक संबंधी व्यक्ति अपना विशेष ध्यान रखें।भाग्यशाली रंग- आरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

टैरो राशिफल
सिंह | Leo
कार्ड – Ace of Swords
पुरानी बातों की चिंता न करते हुए वर्तमान समस्या पर ध्यान देना होगा। मन में बढ़ रहे डर के कारण कोई भी काम को करना कठिन लगेगा। वक्त के अनुसार काम पूरा होगा। फिर भी असफलता का डर होने से बड़े निर्णय नहीं ले पाएंगे। आपकी मेहनत के अनुसार लाभ मिलेगा।
करियर : सरकारी काम से जुड़े लोगों को सूचनाओं के अनुसार काम पूरा करना होगा।
लव : परिवार और पार्टनर की भावनात्मक जरूरतों को समझने की आवश्यकता है।
हेल्थ : सेहत से संबंधित उतार-चढ़ाव बनी रहेगी। डॉक्टर से तुरंत उपचार लेना होगा।
लकी कलर – ऑरेंज
लकी नंबर – 7



कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- घर के किसी सदस्य की उपलब्धि को लेकर खुशनुमा माहौल बनेगा। रुका हुआ निजी काम पूरा हो सकता है। आज उसके संपन्न होने की संभावना है। साथ ही संपर्कों से आपको कुछ फायदा होने की उम्मीद है। आपकी उपलब्धियों और सेवा सुश्रुषा से बड़े बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे।नेगेटिव- अवांछित लोगों के साथ मेल मुलाकात रखना आपकी मान-हानि का कारण बनेगा तथा समय भी बर्बाद होगा। कोई व्यक्ति आपकी भावुकता और उदारता का फायदा उठा सकता है। इसलिए किसी पर विश्वास करने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य कर लें।व्यवसाय- बिजनेस में कोशिशों से उपलब्धि मिल सकती है। अपने अथक प्रयास और योग्यता द्वारा अपने कार्यों को उचित तरीके से कर पाएंगे। कमीशन तथा बीमा संबंधी कार्य में अप्रत्याशित सफलता मिलने के योग हैं। ऑफिस में कोई वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है।लव- पति-पत्नी आपसी तथा पारिवारिक मामलों में उचित सामंजस्य बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में गलतफहमी ना उत्पन्न होने दें।स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अपना ध्यान रखें और तुरंत इलाज ले।भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

टैरो राशिफल
कन्या | Virgo
कार्ड – Ace of Swords
कठिन कामों को पूरा करने के लिए परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति का साथ और मार्गदर्शन मिलेगा। खुद को अकेला न समझें। मदद का सही उपयोग करके परिस्थिति को अपने पक्ष में करने के लिए प्रयत्न करें। पुराने अनुभव तनाव बढ़ाएंगे। लोगों की गलतियों को माफ करके करीबी रिश्तों को सुधारने की आवश्यकता है।
करियर : नौकरी पेशा लोगों को काम से संबंधित नाराजगी महसूस हो सकती है।
लव : व्यक्तिगत जीवन से जुड़ा निर्णय लेते समय पार्टनर से राय जरूर लें।
हेल्थ : शरीर पर सूजन हो सकती है।
लकी कलर – सफेद
लकी नंबर – 5


तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- सुखद ग्रह स्थिति बनी हुई है। अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर विशेष ध्यान दें। किसी लक्ष्य की प्राप्ति में किए गए प्रयास सफल होंगे। विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी और इसके सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे।नेगेटिव- ध्यान रखें, कि दूसरों की वजह से आपके खुद के महत्वपूर्ण कार्य बीच में ही रह जाएंगे। थोड़ा स्वार्थी भी होना जरूरी है। किसी भी तरह की सौदेबाजी से दूर रहें। विद्यार्थी वर्ग को अपनी पढ़ाई के प्रति ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।व्यवसाय- कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। हालांकि आप बहुत समझदारी से सुलझा भी लेंगे। कोई रुका हुआ कार्य भी संपन्न होगा। आयात-निर्यात संबंधी गतिविधियों में थोड़ी सावधानी बरतें। नौकरी पेशा लोगों की मेहनत जल्दी ही उन्हें अपने लक्ष्य के निकट ले जाएगी।लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य मधुरता पूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में अपनी भावनाओं को संयमित रखें।स्वास्थ्य- बीपी, डायबिटीज जैसी समस्या का नियमित जांच करवाते रहें। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

टैरो राशिफल
तुला | Libra
कार्ड – Ace of Swords
नई बातों को अपनाते समय परिस्थिति के हर एक पहलू पर ध्यान देने की आवश्यकता है। चंचलता और बेचैनी के कारण गलत निर्णय लेने की संभावना बन रही है। आपको अपनी मेहनत के जरिए ही परिस्थिति में बदलाव करना होगा। किसी भी व्यक्ति की बातों में आकर पैसों से संबंधित गलत निर्णय न लें।
करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को नए काम से अधिक पुराने काम पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
लव : परिवार और पार्टनर से छिपाई बातें सामने आने से विवाद हो सकता है।
हेल्थ : आंखों की जलन तकलीफ का कारण होगी।
लकी कलर – पीला
लकी नंबर – 6


वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। आज आपको अपने प्रयासों के सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे इसलिए अपनी पूरी ऊर्जा अपने कार्यों पर लगा दे। आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। निवेश संबंधी गतिविधियों पर अपना पूरा ध्यान लगाएं।नेगेटिव- कहीं भी मनमुटाव की स्थिति बने, तो धैर्य और संयम बनाकर रखें। जोश और आवेश में आना उचित नहीं है। अकस्मात ही कुछ ऐसे खर्चे भी आएंगे, कि बजट गड़बड़ा जाएगा। अपरिचित व्यक्तियों के साथ ज्यादा मेल-मिलाप ना रखें।व्यवसाय- कोई व्यवसायिक यात्रा संभव है। जो कि लाभदायक भी रहेगी। मार्केट में आपकी योग्यता और मेहनत द्वारा आपको कुछ नई उपलब्धियां हासिल होंगी। हालांकि इनके परिणाम आपको धीमी गति से ही मिलेंगे। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ कुछ कहा-सुनी होने की आशंका है।लव- बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप घर की व्यवस्था में कुछ परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। आपकी थोड़ी सी समझदारी से घर का वातावरण मधुर बना रहेगा।स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य की स्वास्थ संबंधी परेशानी को गंभीरता से लें। तुरंत इलाज करवाएं।भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

टैरो राशिफल
वृश्चिक | Scorpio
कार्ड – Ace of Swords
अपने अनुभव और स्किल्स का इस्तेमाल करते हुए काम और पारिवारिक समस्याओं को सुलझाना आपके लिए संभव होगा। फिलहाल किसी भी व्यक्ति से प्रशंसा न मिलने से थोड़ी उदासीनता रहेगी। काम का श्रेय भले ही प्राप्त न हो, लेकिन आपको अपना कर्तव्य पूरा करने पर ध्यान देना होगा। आपके स्वभाव में आ रहा बदलाव के जरिए ही अन्य लोगों के मन में आपकी छवि बदलेगी।
करियर : युवाओं को सही कार्य क्षेत्र का चुनाव करने में वक्त लगेगा।
लव : अपेक्षित व्यक्ति से लव प्रपोजल मिल सकता है।
हेल्थ : पेट से संबंधित समस्या ठीक होने में वक्त लगेगा।
लकी कलर – गुलाबी
लकी नंबर – 8



धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आपसी संबंध सुधारने और उसमें खुशियां लाने के लिए अच्छा समय है। अपने व्यवहार और पिछले समय में की गई गलतियों में सुधार लाने से आप मजबूती के साथ एक नई शुरुआत करेंगे और सफलता भी मिलेगी। कुछ खास गतिविधि भी होगी।नेगेटिव- घर और काम के बीच तालमेल बनाकर रखने में दिक्कत होगी। व्यर्थ के कार्य में भी बहुत अधिक समय व्यतीत हो जाएगा। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें, वरना आपके कई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक सकते हैं। किसी संबंधी के साथ बहस में ना पड़े।व्यवसाय- व्यवसाय में पिछले कुछ समय से चल रही रुकावटें दूर होंगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी। कुछ सकारात्मक गतिविधियां शुरू होंगी। समय अनुसार काम पूरे हो जाएंगे। ऑफिस मे व्यवस्था कुछ गड़बड़ा सकती है। कर्मचारियों के बीच उचित सामंजस्य बनाकर रखें।लव- पति-पत्नी के बीच किसी व्यक्तिगत बात को लेकर नोकझोंक रहेगी और इसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा।स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान करेगी। व्यवस्थित दिनचर्या और संतुलित खानपान रखें।भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

टैरो राशिफल
धनु | Sagittarius
कार्ड – Ace of Swords
बार-बार निर्णय में बदलाव होने से मानसिक तकलीफ बढ़ेगी। कुछ लोगों के साथ समझौता करना पड़ेगा। दूसरों के स्वभाव और निर्णय पर नियंत्रण करने की कोशिश में विवाद हो सकता है। खुद में भी जरूरी बदलाव करने की आवश्यकता है।
करियर : विदेश में काम करने वाले लोगों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा, लेकिन इसी के जरिए ही पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है।
लव : पार्टनर के साथ बातचीत न होने से कोई निर्णय लेने में वक्त लगेगा।
हेल्थ : सर्दी और कफ के कारण तकलीफ होगी।
लकी कलर – ऑरेंज
लकी नंबर – 9



मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- किसी राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात आज के लिए लाभदायक साबित होगी। विशेष समस्या का समाधान भी निकलेगा। व्यस्तता के बावजूद आप संबंधों तथा मित्रों के साथ संपर्क बनाकर रखेंगे। जिससे रिश्ता में मधुरता रहेगी। बच्चों की किसी उपलब्धि से घर में खुशी भरा माहौल रहेगा।नेगेटिव- समय अनुसार अपने कार्यों को अंजाम देते रहे। लापरवाही या आलस से गतिविधियां अधूरी भी रह सकती हैं। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से बचें तथा प्रॉपर्टी संबंधी किसी भी काम में बिना पढ़े किसी भी पेपर या दस्तावेज पर हस्ताक्षर बिल्कुल ना करें।व्यवसाय- बिजनेस में मनचाहे नतीजे मिलने की उम्मीद है। पूरी मेहनत से कोशिश करते रहें। अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहने की भी जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को योग्यता से मेहनताना भी मिल सकता है।लव- पति पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात दिन को खुशनुमा व तरोताजा बनाएगी।स्वास्थ्य- मौसमी परेशानी जैसे खांसी-जुकाम आदि से बचने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक इस्तेमाल करें। तथा उत्तम दिनचर्या रखें।भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

टैरो राशिफल
मकर | Capricorn
कार्ड – Ace of Swords
अपने काम में पारंगत होने के लिए प्रयत्न बढ़ाने की आवश्यकता है। वर्तमान स्थिति अनेक कामों के कारण जटिल बनती नजर आएगी। इसलिए हर एक काम को थोड़ी देर रोककर सोच-विचार करके आगे बढ़ें। किसी एक काम का चुनाव करते हुए उसे पूरा करें।
करियर : दूसरों के दबाव के कारण गलत निर्णय लेने की संभावना बन रही है।
लव : परिवार और पार्टनर से किसी बात को लेकर विरोध प्राप्त हो सकता है।
हेल्थ : वजन में आ रहे बदलाव सेहत के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।
लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 3

विज्ञापन


कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज आपको अपने किसी कार्य के प्रति की गई मेहनत के परिणाम मिलने वाले हैं। सामाजिक रुप से भी आपका मान-सम्मान व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनी इन उपलब्धियों को कायम रखने के लिए आपको स्वभाव में सौम्यता व आदर्श बनाकर रखना अति आवश्यक है।नेगेटिव- वार्तालाप करते समय अनुचित अथवा कठोर शब्दों का प्रयोग ना करें। यह समय धैर्य और संयम से व्यतीत करने का भी है। फालतू खर्चा करना उचित नहीं है। विद्यार्थी अपने फ्री समय को ज्ञान अर्जन में उपयोग करें।व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी किसी नए कार्य को क्रियान्वित करने का उचित समय है। कमीशन आदि से संबंधित व्यवसाय में फायदेमंद स्थितियां बनी हुई हैं। नौकरीपेशा लोगों को विशेष जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।लव- पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में मुलाकात के अवसर बनेंगे।स्वास्थ्य- आपका स्वास्थ्य के प्रति उत्तम तथा संयमित दिनचर्या आप को निरोग तथा स्वास्थ्य रखेगी। योगा और व्यायाम अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना अति आवश्यक है।भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

टैरो राशिफल
कुंभ | Aquarius
कार्ड – Ace of Swords
नए स्रोत मिलने के बाद भी पुरानी बातों में अटके रहने से आप वक्त और महत्वपूर्ण मदद जाया कर रहे हैं। जिन लोगों के कारण मानसिक उदासीनता और नकारात्मकता है, ऐसे लोगों के साथ दूरियां बनाए रखें। जीवन के अनेक पहलुओं पर नियंत्रण करना आपके लिए संभव हो सकता है। अंतिम लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में बदलाव करने की कोशिश करें।
करियर : जिस प्रकार के आपके विचार हैं, वैसे ही कार्य क्षमता और ऊर्जा बनी रहेगी।
लव : रिलेशनशिप से संबंधित दिक्कत दूर होगी। पार्टनर के साथ संबंध सुधरते नजर आएंगे।
हेल्थ : शरीर में कोई इंफेक्शन हो सकता है।
लकी कलर – सफेद
लकी नंबर – 9

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- किसी विशेष कार्य को लेकर बनाई गई योजनाएं आज क्रियान्वित होंगी। हालांकि कुछ मुश्किलें भी आएगी, परंतु साथ ही साथ उनके समाधान भी मिल जाएंगे। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा।नेगेटिव- कोई भी विवादित स्थिति बनने पर तुरंत सुलझाने की कोशिश करें। पुलिस संबंधी कार्यवाही भी होने की आशंका है। पैतृक संबंधी अगर कोई मामला चल रहा है, तो बहुत ही सावधानी से निर्णय लेने की जरूरत है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहें।व्यवसाय- व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। नई व्यवसायिक योजना में निवेश करने का विचार है, तो इस काम को गंभीरता से अंजाम दें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों पर कार्यभार का दबाव बना रहेगा।लव- पारिवारिक माहौल सुखद बना रहेगा। घर में अधिक हस्तक्षेप तथा रोक-टोक करना सदस्यों को नाराज कर सकता है।स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना करें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करते रहे।भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

टैरो राशिफल
मीन | Pisces
कार्ड – Ace of Swords
गलत बातों में सुधार करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। अनेक प्रकार के उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। अधिकतर बातों में आपको स्पष्टता महसूस होने से निर्णय लेना आसान होगा। कुछ समस्याओं को दूर करने के लिए परिवार के लोगों का साथ मिलेगा।
करियर : आपका वक्त महत्वपूर्ण है। इसका इस्तेमाल केवल काम के लिए ही करें।
लव – पार्टनर के लालच की वजह से आपसे गलतियां हो सकती हैं।
हेल्थ : सेहत की जांच डॉक्टर से करवाएं किसी बड़ी समस्या की शुरुआत हो सकती है।
लकी कलर – गुलाबी
लकी नंबर – 5


अपने सुझाव देने हेतु….. amrittoday.in@gmail.com संपर्क करें
विज्ञापन हेतु संपर्क करें…..*amrittoday.in@gmail.com पर सम्पर्क करें
अमृत टुडे की इंस्टाग्राम आईडी से जुड़ने के इच्छुक हो तो इस लिंक पर क्लिक कीजिए
https://www.instagram.com/invites/contact/?i=ige58pbf7xid&utm_content=ukginbc
अपने जिले की संवाददाता एवं मार्केटिंग कार्य करने के लिए amrittoday.in@gmail.com पर सम्पर्क करें….
*अमृत टुडे के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें….
https://chat.whatsapp.com/E9nNxr5JxLGFRolyQTa455
*यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब एवं लाइक करने के लिए क्लिक करे…..
https://www.youtube.com/@AmritToday

Aquarius, Aries, Breaking, Breaking news, Cancer, Capricorn, Exclusive, Gemini, Leo, Libra, News, Pisces, Regional, Sagittarius, Scorpio, Taurus, Today breaking news, Virgo, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, कन्या, करियर, कर्क, कार्ड, कुंभ, चंद्र राशि, टैरो राशिफल, धनु, नेगेटिव, न्यूज, पॉजिटिव, भाग्यशाली अंक, भाग्यशाली रंग, मकर, मिथुन, मीन, मेष, राशिफल, लकी कलर, लकी नंबर, लव, वृश्चिक, वृष, व्यवसाय, सिंह, स्वास्थ्य, हेल्थAquarius, Aries, Breaking, Breaking news, Cancer, Capricorn, Exclusive, Gemini, Leo, Libra, News, Pisces, Regional, Sagittarius, Scorpio, Taurus, Today breaking news, Virgo, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, कन्या, कर्क, कुंभ, टैरो राशिफल, धनु, न्यूज, मकर, मिथुन, मीन, मेष, राशिफल, वृश्चिक, वृष, सिंह Breaking news, cg news, Chhattisgarh, chhattisgarh breaking news, chhattisgarh news,
chhattisgarh hindi news, chhattisgarh news, chhattisgarh latest hindi news,
chhattisgarh latest news, chhattisgarh news, chhattisgarh news,
chhattisgarh news in hindi, chhattisgarh news live today, chhattisgarh news today,
chhattisgarhi news, hindi news, latest news, news, today news,
NEWS,Exclusive, News, Today breaking news,अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ न्यूज़,Amrittoday,amrittoday.in,@AmritToday,अमृत टुडे ,ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र ,
