• Mon. Apr 21st, 2025

Amrit Today

खबर हमारी, आपकी आवाज......

धमतरी 20 अक्टूबर 2024

अमृत टुडे। जिला प्रशासन एवं खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय महिला खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके तहत् विकासखंड मगरलोड में लगभग 290 बालिकाएं खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसका उद्घाटन इंद्रप्रस्थ क्रीडा स्टेडियम भैंसमुंडी, मगरलोड में किया गया।

इसके मुख्य अतिथि नीतू साहू अध्यक्ष नगर पंचायत मगरलोड, दुर्गा अश्वनी साहू पार्षद भैसमुंडी मगरलोड, दिनेश कुमार साहू पार्षद भैसमुंडी, सत्य नारायण साहू पार्षद भैसमुंडी, रोहित कुमार बोर्झा सीइओ जनपद पंचायत मगरलोड, एम के ध्रुव विकासखंड शिक्षा अधिकारी मगरलोड इत्यादि उपस्थित रहे।


प्रतियोगिता में 9 से 18 आयु वर्ग की और 18 से 35 आयु वर्ग की महिलाओं के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें 100 मीटर और 400 मीटर दौड़ में कुमारी देवीका ध्रुव और सोमलता कंवर प्रथम स्थान हासिल की और 18 से 35 आयु वर्ग में नूरजहां ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, 400 मीटर दौड़ में सोमलता कंवर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

तवा फेक में हेमलता भारती करेली बड़ी, दामिन साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह बैडमिंटन में मनीषा सिंगल टेमिन और गुनीता डबल्स में प्रथम स्थान हासिल किया। साथ ही 18 से अधिक आयु वर्ग मे नरगिस सिंगल सानिया नूर जहां डबल्स में प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं बास्केटबॉल टीम में सरगी प्रथम स्थान हासिल किया।


कुश्ती 50 किलोग्राम में मनीषा, 53 किलोग्राम में गुंजा और 18 से 35 आयु वर्ग में उमा साहू व लोमेशवरी निषाद 53 किग्रा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल में कुमारी गायत्री व साथी सरगी प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close