• Thu. Feb 5th, 2026
Spread the love

रायपुर, 24 अक्टूबर 2024
अमृत टुडे ।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर राज्यपाल रमेन डेका ने राजभवन में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि अधिकारियों-कर्मचारियों को जो दायित्व सौंपे गए है उनको पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करे।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति मुर्मु 25 और 26 अक्टूबर को अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजभवन में ठहरेंगी। इस दौरान राजभवन द्वारा की गई सभी व्यवस्थाओं की तैयारी के संबंध में डेका को अवगत कराया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव  यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव  हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


                   

Leave a Reply