• Fri. Feb 13th, 2026

आज के छात्र ही कल के नागरिक, स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित हों युवा- रमेन डेका…..

ByPreeti Joshi

Jan 13, 2025 #@AmritToday, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #Chhattisgarh, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #News, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #आज की ताजा खबर, #आत्मनिर्भरता, #आत्मविश्वास, #इंडिया न्यूज़, #खबरछत्तीसगढ़, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #छत्तीसगढ़, #न्यूजछत्तीसगढ़, #पवित्रता, #भारतीय संस्कृति, #युवा दिवस, #राज्यपाल, #राज्यपाल रमेन डेका, #रामकृष्ण मिशन, #राष्ट्र निर्माण, #राष्ट्रीय युवा दिवस, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #साहस, #स्वामी विवेकानंद, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

 राज्यपाल ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में किया शिरकत

रायपुर, 13 जनवरी 2025

अमृत टुडे। राष्ट्रीय युवा दिवस पर नई दिल्ली के रामकृष्ण मिशन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में  राज्यपाल रमेन डेका ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक विचारों से सीखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों और कार्यों से भारतीय युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है।

कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के विचारों को साझा करते हुए उन्होंने कहा, “आज के युवा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ सकते हैं। स्वामीजी ने कहा था, ‘दुनिया को चरित्र की आवश्यकता है। वह चरित्र जो प्रेम और निःस्वार्थता से परिपूर्ण हो। ऐसा प्रेम हर शब्द को बिजली की तरह प्रभावी बना देता है।’

राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद द्वारा युवाओं के लिए दिए गए आह्वान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था, “एक लाख पुरुष और महिलाएँ, जो पवित्रता, साहस और सेवा की भावना से परिपूर्ण हों, देश के कोने-कोने में जाकर समाजोन्नति और समानता का संदेश फैलाएँ।”  

कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के शिकागो धर्म संसद में दिए गए ऐतिहासिक भाषण की भी चर्चा की, जिसने पूरी दुनिया को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता की शक्ति का एहसास कराया।  

डेका ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “भारत एक युवा राष्ट्र है और इसे सही दिशा में ले जाने के लिए युवाओं की ऊर्जा को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरित करना आवश्यक है। उनकी शिक्षाएँ हमें न केवल व्यक्तिगत विकास के लिए प्रेरित करती हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी का बोध भी कराती हैं।”

कार्यक्रम में भारत के अटॉर्नी जनरल  आर. वेंकटरमणि, सांसद बांसुरी स्वराज, भारतीय खाद्य निगम के महानिदेशक आशुतोष अग्निहोत्री, रामकृष्ण मिशन, नई दिल्ली के सचिव स्वामी सर्वलोकानंद भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You Missed