• Wed. Mar 25th, 2026

बड़ौदा आरसेटी में दिया जाएगा मुर्गी पालन का निःशुल्क प्रशिक्षण…..

ByPreeti Joshi

Jan 18, 2025 #@AmritToday, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #Chhattisgarh, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #News, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अनिता टुडू, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #आज की ताजा खबर, #आधार कार्ड, #आवासीय सुविधायुक्त, #आवेदन, #इंडिया न्यूज़, #कम्पोजिट भवन, #खबरछत्तीसगढ़, #ग्रामीण बेरोजगार युवक, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #छत्तीसगढ़, #धमतरी, #निःशुल्क प्रशिक्षण, #निःशुल्क मुर्गी पालन प्रशिक्षण, #निदेशक, #न्यूजछत्तीसगढ़, #पर्यावरण नियंत्रित शेड, #पासपोर्ट साईज फोटो, #पोल्ट्री उपकरण, #प्रशिक्षण, #बड़ौदा, #बड़ौदा आरसेटी, #बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान, #मनरेगा जॉब कार्ड, #मुर्गी पालन, #युवतियों, #राशनकार्ड, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #शेड किटाणुरहित करना, #शैक्षणिक प्रमाण पत्र, #स्वरोजगार विकास संस्थान धमतरी, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

आवेदन 20 जनवरी तक आमंत्रित

धमतरी, 18 जनवरी 2025

अमृत टुडे । बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान धमतरी द्वारा 10 दिवसीय निःशुल्क मुर्गी पालन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 18 से 45 साल तक की आयु के ग्रामीण बेरोजगार युवक, युवतियों से आगामी 20 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। निदेशक, बड़ौदा आरसेटी अनिता टुडू ने बताया कि आवासीय सुविधायुक्त इस प्रशिक्षण के लिए 35 सीटें आरक्षित हैं।

इसके लिए राशनकार्ड, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और 5 पासपोर्ट साईज फोटो के साथ कम्पोजिट भवन के पीछे स्थित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में आवेदन जमा कर सकते हैं। इस संबंध मे अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 73899-43193 और 88394-68509 पर सम्पर्क किया जा सकता है।


प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न दक्षताओं की पहचान के लिए केस स्टडी, पोल्ट्री के स्कोप और महत्व, बैक यार्ड पोल्ट्री, वाणिज्यिक पोल्ट्री, नस्ल जैसे जापानी बटेर, बतख, तुर्क खेती, पोल्ट्री फार्मिंग की विभिन्न प्रणालियां-अंडे के उत्पादन के लिए, ब्रायलर और चिक उत्पादन के लिए हैचरी रीयरिंग टाइप सिस्टम, मल्टी टियर केज सिस्टम शेड के प्रकार और उनके निर्माण, पर्यावरण नियंत्रित शेड, शेड किटाणुरहित करना, पोल्ट्री उपकरण,

उनका उपयोग और रखरखाव, पक्षियों का परिचय और प्रतिस्थापन इत्यादि की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही पोल्ट्री रोग-लक्षण, टीकाकरण और रोकथाम का सामान्य प्रबंधन, व्यवहार, स्वच्छता और शेड की स्वच्छता, सफाई, पोल्ट्री यूनिट, बैंकिंग, अग्रिम और जमा तथा मुर्गी पालन के लिए योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा।

Leave a Reply