• Sat. May 16th, 2026
Spread the love

रायपुर, अमृत टुडे । नगर निगम रायपुर के मेयर पद के लिए भाजपा की प्रत्याशी मीनल चौबे ने मंगलवार को सैकड़ो कार्य कर्ताओं के साथ रैली निकालकर नामांकन दाखिल किया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तरह बंटोगे तो कटोगे की तर्ज पर बैठोगे तो फिर लूटोगे का नारा लगाया ।

कांग्रेस के डबल इंजन वाले बयान पर मीनल चौबे ने कड़ा ऐतराज जताते हुए कहां की हम तो कर इंजन वाली सरकार चला रहे हैं केंद्र और राज्य में हमारी सरकार है ।रायपुर में चारों विधायक हमारे हैं मुझे खुद रायपुर नगर निगम के लिए काम करने का 15 साल का अनुभव है ।

रायपुर की जनता को हमें राहत और सुविधा देनी है इसके लिए हम काम करेंगे मीनल ने कहा कि पूर्व महापौर और सभापति चुनाव नहीं लड़ रहे हैं तो उन्हें जीत का दावा नहीं करना चाहिए ।

Leave a Reply