चंद्र राशि के अनुसार अपनी राशि चुनिए


मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव– कोई पारिवारिक गलतफहमी दूर होगी। जिससे आपसी संबंधों में मधुरता आ जाएगी। संतान की शिक्षा या करियर संबंधी कोई महत्वपूर्ण निर्णय पर विचार विमर्श होगा। आपका स्वाभिमान और आत्मविश्वास आपकी उन्नति में सहायक रहेगा।
नेगेटिव- अगर किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ मनमुटाव चल रहा है तो उसे उजागर करने की बजाय आपसी वार्तालाप से दूर करने की कोशिश करें। अगर कोई यात्रा का प्लान है तो अभी स्थगित ही रखें, क्योंकि इस वजह से आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त भी हो सकती है।
व्यवसाय- व्यावसायिक दृष्टि से समय लाभदायक और उन्नतिदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। सहयोगियों और सहकर्मियों के सुझाव पर भी जरूर ध्यान दें। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर कोई नया कार्यभार आ सकता है, लेकिन उच्च अधिकारियों का सहयोग भी मिलता रहेगा।
लव- अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आएगा। दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी। दोस्तों के साथ खुशनुमा शाम व्यतीत होगी।
स्वास्थ्य- कामकाज की अधिकता के कारण तनाव और थकान महसूस होगी। कुछ समय हल्के-फुल्के मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 4


टैरो राशिफल
मेष | Aries
कार्ड – Ace of Swords
आज आप कोई भी काम कर सकते हैं। आप दुविधा में पड़ सकते हैं, लेकिन समझदारी से मामला सुलझ जाएगा। किसी मित्र से शुभ समाचार मिल सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यापार में अचानक कोई परेशानी आ सकती है। आप जमीन खरीद सकते हैं, लेकिन समझौतों में देरी होगी।
करियर: काम का दबाव बढ़ सकता है। सहकर्मियों के साथ बहस से बचें। अधिकारियों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। जिससे तनाव महसूस हो सकता है। कोई अधूरा प्रोजेक्ट अचानक गति पकड़ सकता है।
प्रेम: साथी की किसी बात से मायूस हो सकते है। विवाह के इच्छुक लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति के हस्तक्षेप से संबंध प्रभावित हो सकता है। कम्युनिकेशन रखना जरूरी होगा।
स्वास्थ्य: तनाव से संबंधित समस्या हो सकती है। ब्लड प्रेशर बढ़ने की आशंका है। अधिक चिंता करने से समस्या हो सकती है। हल्का व्यायाम और योग करने से लाभ मिलेगा।
लकी कलर – भाग्यशाली रंग: फिरोजी
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 2


वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव– पिछले कई दिनों से चल रही व्यस्तता कम होगी। कुछ समय खुद के लिए भी निकालें। आत्म मनन करने से आपको कई समस्याओं का समाधान मिलेगा, साथ ही मानसिक शांति भी रहेगी। आपको कोई विशेष उपलब्धि हासिल होने वाली है। दृढ़ निश्चय और मेहनत से अपने कार्यों में भरपूर समय दें।
नेगेटिव- वक्त के अनुसार एक्टिव रहना जरूरी है। आलस की वजह से दूसरों पर काम डालने का प्रयास न करें। बेहतर होगा कि महत्वपूर्ण काम स्वयं ही करें। आत्म केंद्रित होना और सिर्फ अपने बारे में सोचना नजदीकी संबंधों में कटुता ला सकता है।
व्यवसाय- कारोबार में चल रही चुनौतियों से आज कुछ राहत मिलेगी और परिस्थितियां बेहतरीन होनी शुरू हो जाएंगी। लेकिन अभी गतिविधियों को और व्यवस्थित करने में बहुत अधिक मेहनत और प्रयास भी करने होंगे। नौकरी पेशा लोगों को अगर बदलाव संबंधी अवसर मिले तो तुरंत ले लेने चाहिए।
लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। जीवनसाथी और परिवारजनों के सहयोग से घर की व्यवस्था सुखद बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। ज्यादा तनाव न लें। हर परिस्थिति में धैर्य और संयम बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 9

टैरो राशिफल
वृष | Taurus
कार्ड – Ace of Swords
संतोष भरा दिन रहेगा। परिवार में आनंद रहेगा। आपसी समझ मजबूत होगी। काम में प्रगति से खुशी मिलेगी। रुके काम पूरे होने से राहत मिलेगी। धन संबंधित मामलों में लाभ की संभावना है। नई योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। कारोबारी लोगों को नए एग्रीमेंट मिल सकते हैं। गृहिणियों के लिए दिन रचनात्मक रहेगा। यात्रा का मौका मिल सकता है, जो फायदेमंद होगा।
करियर: मेहनत का पूरा फल मिलेगा। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग हैं। विदेशी प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका मिल सकता है। इंटरव्यू देने वाले लोगों को सफलता मिलने की उम्मीद है।
प्रेम: जीवनसाथी के साथ सुखद समय बीतेगा। जो लोग नए रिश्ते की तलाश में हैं, उन्हें आशातीत प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में नयापन और गहराई आएगी। विवाह की बातचीत आगे बढ़ सकती है।
स्वास्थ्य: शरीर में ऊर्जा रहेगी। खानपान संतुलित रखें। लंबे समय से चली आ रही कोई बीमारी ठीक होने की संभावना है। मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। योग और ध्यान करने से शारीरिक-मानसिक लाभ मिलेगा।
लकी कलर – भाग्यशाली रंग: ओलिव ग्रीन
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 4


मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज परिस्थितियां मन मुताबिक रहेंगी, लेकिन समय का सदुपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर निर्भर करता है। नजदीकी लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा और किसी खास उद्देश्य को पूरा करने की प्रेरणा भी मिलेगी। सिर्फ व्यवस्थित दिनचर्या बनाए रखने के लिए व्यर्थ की गतिविधियों से दूर रहना होगा।
नेगेटिव- अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार लेने से परहेज करें। गुस्से और ईगो की वजह से आपके बनते कार्यों में व्यवधान भी आ सकते हैं। अपने व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्तता के कारण अपने रिश्तेदारों और संबंधियों को नजरअंदाज न करें। सामाजिक गतिविधियों में भी उपस्थित रखना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यापार में किसी भी तरह का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें, कोई धोखा घड़ी होने की आशंका बन रही है। इस समय अपने काम की क्वालिटी को भी और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। अपने बॉस और उच्चाधिकारियों के बीच आपके निर्णय को प्राथमिकता दी जाएगी।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य बनाकर रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद का असर परिवार की सुख-शांति पर होगा। लव लाइफ जी रहे लोगों के संबंध में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- वायरल बुखार और बदन दर्द की शिकायत रहेगी। इस समय उचित इलाज और भरपूर आराम लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 4


टैरो राशिफल
मिथुन | Gemini
कार्ड – Ace of Swords
दिन उज्जवल संभावनाओं से भरा रहेगा। आनंद का माहौल रहेगा। अपनों के साथ सुखद समय बिताएंगे। पेरेंट्स का आशीर्वाद मिलेगा और उनकी सेहत में सुधार दिखेगा। आपकी उन्नति गर्व का एहसास कराएंगी। व्यापार में अप्रत्याशित मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नई संपत्ति खरीदने के योग बन सकते हैं। रुका हुआ कार्य पूरा होगा। महिलाएं अपने कार्यों में आगे बढ़ेंगी। कोई नया अवसर उत्साह बढ़ा सकता है।
करियर: सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मान-सम्मान मिल सकता है। बिजनेस से जुड़े लोगों को नई पार्टनरशिप का प्रस्ताव मिल सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी लीडरशिप की सराहना होगी।
प्रेम: रिश्तों में एकरसता आएगी। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए दिन रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ गहरी समझ होगी।
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी। सूर्य की ऊर्जा से दिनभर फुर्ती बनी रहेगी। हड्डियों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। सिरदर्द और आंखों में जलन हो सकती है। पर्याप्त आराम करें। मानसिक रूप से सकारात्मक महसूस करेंगे।
लकी कलर – भाग्यशाली रंग: नारंगी
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 5



कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कुछ अनुभवी और प्रभावशाली लोगों के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी रहेगा। अगर प्रॉपर्टी में निवेश करने या वाहन खरीदने संबंधी योजनाएं बन रही हैं, तो ज्यादा सोच-विचार न करें, समय अनुकूल है।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि इन सब कामों के बीच आपका कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा भी रह सकता है। अपने व्यक्तिगत कार्यों को नजरअंदाज न करें। घरेलू खर्चों का संतुलित बजट बनाना भी जरूरी है। वर्ना आर्थिक परेशानी में भी पड़ सकते हैं।
व्यवसाय- कारोबार में विस्तार संबंधी योजनाओं पर विचार होगा। उन्हें क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। पब्लिक डीलिंग और अच्छे मित्रों के साथ अपने संबंधों को और अधिक मजबूत करें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में विशेष रुप से उपलब्धियां हासिल होगी।
लव- पति-पत्नी का आपसी सहयोग घर के वातावरण को खुशनुमा बनाकर रखेगा। प्रेम प्रसंग में किसी गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। इस समय उन्हें उचित इलाज की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 3

टैरो राशिफल
कर्क | Cancer
कार्ड – Ace of Swords
पारिवारिक मामलों में तनाव बढ़ सकता है। छोटी सी बात से मतभेद हो सकता है। आर्थिक रूप से सोच-समझकर खर्च करें। धन हानि के संकेत हैं। व्यापार में कोई पुराना निवेश चिंता का कारण बन सकता है। कोई खबर तनाव बढ़ा सकती है। लोगों से उम्मीद के अनुसार सहयोग नहीं मिलेगा। घर के किसी बड़े इंसान की तबीयत बिगड़ सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखें। स्थिति जल्द सुधरेगी।
करियर: कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मी सहयोग देने में पीछे हट सकते हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को प्रयास करने होंगे। प्रमोशन की उम्मीद करने वालों को इंतजार करना होगा।
प्रेम: रिश्तों में वहम की भावना उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी की किसी बात से मन व्यथित हो सकता है। अविवाहितों को विवाह को लेकर असमंजस बना रहेगा। प्रेम संबंधों में संवादहीनता गलतफहमियां बढ़ा सकती है।
स्वास्थ्य: सर्दी-जुकाम की समस्या बढ़ सकती है। इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है, पौष्टिक आहार लें। मानसिक थकान महसूस हो सकती है। माइग्रेन के रोगियों को परेशानी हो सकती है। नियमित व्यायाम करें।
लकी कलर – भाग्यशाली रंग: लाल
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 5


सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव– आपके बोलचाल के लहजा और कार्य करने की शैली से लोग प्रभावित रहेंगे। आज आपका कोई विशेष काम होने वाला है। दौड़-धूप की अधिकता भी आपके ऊपर हावी नहीं होगी। आर्थिक स्थितियों को और अधिक मजबूत करने के लिए समय अति उत्तम है।
नेगेटिव- नजदीकी संबंधियों अथवा मित्रों के साथ संबंधों में कटुता न आने दें। अकस्मात कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जिन पर कटौती करना संभव नहीं होगा। आर्थिक स्थिति कमजोर ही रहेगी, लेकिन इस समय धैर्य बनाए रखना उचित है।
व्यवसाय- व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा और चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए अपनी कार्य क्षमता और प्रतिभा को साबित करने के लिए बहुत अधिक संघर्ष और परिश्रम की आवश्यकता है। राजनीति से जुड़े किसी व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगी। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेगी।
लव- परिवार घर की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेगा। आपको भी सबकी सुख-सुविधाओं का ध्यान रखना होगा।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार और तनाव की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। बीच-बीच में आराम और उचित खानपान जरूर लें।
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 6

टैरो राशिफल
सिंह | Leo
कार्ड – Ace of Swords
आज का दिन योजना बनाने और भविष्य को लेकर निर्णय लेने के लिए उपयुक्त है। परिवार में किसी बड़े सदस्य की सलाह महत्वपूर्ण रहेगी। आर्थिक मामलों में सतर्कता आवश्यक है। अधिक खर्च परेशानी बढ़ा सकता है। व्यापार में विस्तार की योजना बन सकती है। नए अवसरों की पहचान करें और इत्मीनान से निर्णय लें।
करियर: नौकरीपेशा लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विदेश से संबंधित कार्यों में सफलता निश्चित हैं। सेल्स से जुड़े लोग लक्ष्य प्राप्त करने में सफल रहेंगे। किसी पुराने सहकर्मी से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है।
प्रेम: दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। अविवाहितों को विवाह से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में यात्रा या मुलाकात की संभावना है। पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर चर्चा होगी।
स्वास्थ्य: कमर दर्द की समस्या हो सकती है। मानसिक तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन करें। रक्तचाप से संबंधित दिक्कतें बढ़ सकती हैं। नियमित व्यायाम करें।
लकी कलर – भाग्यशाली रंग: मैरून
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 7



कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव– आज आपको परिवार संबंधी कोई निर्णय सख्ती से लेना पड़ेगा, लेकिन इसका सकारात्मक परिणाम ही मिलेगा। आपके दिमाग में नई-नई योजनाएं उपजेंगी। जो घर और व्यवसाय दोनों के लिए उचित साबित होगी। अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है तो उसकी वसूली संभव है।
नेगेटिव- बढ़ते खर्चों की वजह से कुछ चिंता की स्थिति बन सकती है, लेकिन जल्दी ही समाधान भी मिलेगा, इसलिए भावनाओं में आकर जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। किसी के साथ वैचारिक मतभेद चल रहे हैं तो उन्हें दूर करने में आपका प्रयास सफल रहेगा।
व्यवसाय- कारोबारी व्यवस्था बेहतर होगी, जिससे आपकी कार्यप्रणाली में भी गति आएगी। लेकिन पार्टनरशिप करने से पहले सभी पहलुओं पर उचित सोच-विचार अवश्य कर लें। महिलाएं अपने कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगी। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफलता मिलेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श होंगे। व्यर्थ प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करें।
स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान की वजह से पाचन संबंधी समस्या बढ़ सकती है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 3

टैरो राशिफल
कन्या | Virgo
कार्ड – Ace of Swords
नए अनुभव मिल सकते हैं। किसी की बातों को नजरअंदाज न करें। इससे रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। बच्चों की इच्छाओं को पूरा करने में धन खर्च होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अनावश्यक खरीदारी से बचें। व्यापार में जोखिम भरे फैसले न लें। नुकसान की संभावना है। किसी रिश्तेदार का अचानक आगमन दिनचर्या को बदल सकता है। घरेलू मामलों में सतर्क रहें, कोई अनदेखी परेशानी बढ़ा सकती है।
करियर: नौकरीपेशा लोगों के लिए नई संभावनाएं खुल सकती हैं। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोग नई जिम्मेदारी निभाने को तैयार रहें। कोई पुराना कार्य दोबारा शुरू हो सकता है।
प्रेम: अविवाहितों के लिए प्रस्ताव आ सकते हैं। दांपत्य जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के दखल से तनाव बढ़ सकता है। प्रेमी जोड़ों को जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय नहीं लेना चाहिए। भावनात्मक संतुलन बनाए रखें।
स्वास्थ्य: चक्कर आने की समस्या हो सकती है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए तरल पदार्थ का सेवन करें। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। नींद की कमी थकान बढ़ा सकती है।
लकी कलर – भाग्यशाली रंग: पिंक
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 3

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जिन योजनाओं को पूरा करने के लिए प्रयासरत थे, समय का उचित प्रतिबंधन और अपने प्रयासों से उन्हें क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। धर्म-कर्म संबंधी मामलों में भी आपका रुझान रहेगा।
नेगेटिव- बेवजह की फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। निकट संबंधी ही आपके खिलाफ कोई अफवाह फैला सकता है। इसलिए किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास न करें। इस दौरान विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई से मन उचट सकता है, जिसका असर आपके परीक्षा परिणाम पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में विस्तार करने के लिए कुछ नए विचार और प्रस्ताव सामने आएंगे। मार्केट में आपकी उत्तम छवि के कारण कोई बेहतरीन आर्डर मिलने की संभावना है। इसलिए व्यवसायिक लोगों के संपर्क में ज्यादा से ज्यादा रहें। लेकिन अपनी कार्यप्रणाली किसी के समक्ष उजागर न करें।
लव- घर और व्यवसाय में सामंजस्य बनाकर रखने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी।
स्वास्थ्य- काम की अधिकता की वजह से थकान हावी हो सकती है। वैसे स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, सिर्फ अपने आराम के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 4

टैरो राशिफल
तुला | Libra
कार्ड – Ace of Swords
आज मेहनत रंग लाएगी। परिवार में सामंजस्य रहेगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। फालतू खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यापारी वर्ग को छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। लाभ मिलेगा। घरेलू मामलों में धैर्य रखें। पुरानी समस्या हल हो सकती है। रिश्तेदारों से बातचीत करते समय शब्दों का चयन सावधानी से करें।
करियर: नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र के लोगों के लिए दिन व्यस्त रहेगा। व्यवसायी अपने कौशल में सुधार लाएं। नई संभावनाएं खुलेंगी। प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा ध्यान दें, सफलता निश्चित है। सरकारी कार्यों में देरी हो सकती है।
प्रेम: संबंधों में ईमानदारी जरूरी होगी। शादीशुदा जोड़े के बीच किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। अविवाहितों को कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। भावनात्मक दूरी रिश्ते में खटास ला सकती है। प्रेमी जोड़ों को गलतफहमियों से बचना होगा।
स्वास्थ्य: अधिक काम का बोझ मानसिक तनाव बढ़ा सकता है। आँखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। खानपान पर ध्यान दें। पर्याप्त नींद लेना जरूरी होगा।
लकी कलर – भाग्यशाली रंग: बैंगनी
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 8


वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव– अनुकूल समय है, इसका लाभ उठाएं। सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से संपन्न होते जाएंगे और आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा महसूस करेंगे। युवा वर्ग अपने भविष्य संबंधी गतिविधियों को लेकर पूरी तरह गंभीर रहेंगे। मित्रों के साथ मेल-मुलाकात का मौका मिलेगा।
नेगेटिव- इस समय किसी भी तरह का लेनदेन करते समय सावधानी जरूर रखें। गलतफहमी की वजह से नुकसान होने की स्थिति बन रही है। अति आत्मविश्वास की स्थिति से बचें। किसी भी परिस्थिति में समस्याओं से घबराने की बजाए उनका समाधान ढूंढें। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लेना सहायक रहेगा।
व्यवसाय- फोन अथवा ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से व्यवसायिक व्यवस्था उचित बनी रहेगी। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम भी मिलेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए कुछ समस्याएं बनी रहेंगी। इसलिए अपने कार्य के प्रति फोकस रहें।
लव- घर-परिवार में सुखद और प्रेम पूर्ण माहौल रहेगा। लव पार्टनर को कोई उपहार देना संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगा।
स्वास्थ्य– जोखिम पूर्ण कार्यों में रुचि न लें। कोई शारीरिक परेशानी आ सकती है। युवाओं को वाहन चलाते समय बहुत अधिक सजग रहने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 2

टैरो राशिफल
वृश्चिक | Scorpio
कार्ड – Ace of Swords
आज आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य की चिंता परेशान कर सकती है। सभी की जरूरतों पर ध्यान देना होगा। आर्थिक फैसलों में सतर्कता रखें, कोई नुकसान हो सकता है। व्यापार में असमंजस की स्थिति बन सकती है, लेकिन जल्दबाजी से बचें। घरेलू माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। करीबी रिश्तों में मतभेद हो सकते हैं। गैर जरूरी विचारों को खुद पर हावी न होने दें।
करियर: नौकरीपेशा लोगों को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। सरकारी कामों में परेशानी आ सकती हैं। कार्यस्थल पर किसी की सलाह से फायदा होगा।
प्रेम: रिश्तों में संदेह परेशानी बढ़ा सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। अविवाहित लोगों लिए अनुकूल समय नहीं है। सिंगल लोग जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।
स्वास्थ्य: नसों में खिंचाव महसूस हो सकता है। आंखों में जलन की शिकायत हो सकती है। शारीरिक और मानसिक आराम लेना जरूरी होगा।
लकी कलर – भाग्यशाली रंग: वायलेट
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 4



धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव– पूर्व में किए गए निवेश अथवा कार्य का शुभ फल मिलने वाला है। नजदीकी मित्रों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेंगे और इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। युवाओं को अपने विवेक और साहस से कठिन चुनौतियां को पार करने में कामयाबी मिलेगी।
नेगेटिव- बहुत अधिक व्यस्तता की वजह से कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाने की चुनौती रहेगी। मेहनत भी अधिक बनी रहेगी। युवा दूसरों की बातों में न आकर अपनी काबिलियत और कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां सुव्यवस्थित बनी रहेंगी, लेकिन राजकीय सेवारत व्यक्तियों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें, आपका नकारात्मक रवैया आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं को मेल अथवा फोन के माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है।
लव- पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों के लिए आज कोई उचित रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहने की जरूरत है। तनाव और थकान हो सकती है। मौसम का भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 5

टैरो राशिफल
धनु | Sagittarius
कार्ड – Ace of Swords
नए अवसर मिलने की संभावना है। परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी का माहौल रहेगा। संतान की उपलब्धि गर्व महसूस कराएगी। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी, लेकिन फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं। घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। यात्रा की योजना बन सकती है, जो लाभदायक होगी। भविष्य को लेकर सकारात्मक सोच रखें, नई संभावनाएं उभरेंगी।
करियर: नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को बेहतरीन डील मिलेगी। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को पहचान मिलेगी। टीम वर्क से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
प्रेम: प्रेमी संग निकटता बढ़ सकती है। जीवनसाथी से भविष्य को लेकर चर्चा होगी। विवाह योग्य लोगों के लिए शुभ समाचार आ सकता है। कुछ लोगों के लिए पुराना प्रेम फिर से लौट सकता है।
स्वास्थ्य: जोड़ों में हल्का दर्द महसूस हो सकता है। मानसिक थकान से बचने के लिए योग करें। आंखों में जलन हो सकती है, स्क्रीन टाइम कम करें। संतुलित आहार और पर्याप्त नींद आवश्यक होगी।
लकी कलर – भाग्यशाली रंग: हरा
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 8


मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव– अगर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई गतिविधि चल रही है तो आज आपकी कामना पूरी हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन और सलाह का अनुसरण करना आपके लिए हितकारी रहेगा। आर्थिक स्थितियां बेहतर होंगी। विद्यार्थी अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित रहेंगे।
नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ कोई झगड़ा या कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा कि दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न ही करें। युवाओं को राजनैतिक गतिविधियों में गलत प्रवृत्ति के लोगों के साथ दूरी बनाकर रखनी होगी।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में कुछ उथल-पुथल रहेंगी, लेकिन समय अनुसार समस्याओं का समाधान भी मिल जाएगा। अपनी योजनाओं को सीक्रेट रखें, वर्ना किसी वजह से प्रॉपर्टी संबंधी कोई बड़ी डील कैंसिल हो सकती है। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य और प्रेम भाव घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए भी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।
स्वास्थ्य- जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत रह सकती है। व्यायाम और योग के लिए भी समय निकालें।
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 5

टैरो राशिफल
मकर | Capricorn
कार्ड – Ace of Swords
दिन आर्थिक रूप से शुभ रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मनपसंद काम में कामयाबी मिलेगी। आपका ख्वाब पूरा हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ होगा। घर में नए सामान की खरीदारी संभव है। कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है, जो भविष्य में लाभ देगा। निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए अवसर मिलेंगे।
करियर: नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिलेगी। अकाउंटिंग और फाइनेंस क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की होगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए पदोन्नति के योग हैं।
प्रेम: पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। रिश्ते में प्रेम लाने की जरूरत होगी। विवाह योग्य जातकों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। किसी नजदीकी मित्र से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
स्वास्थ्य: अधिक मीठा खाने से बचें, शुगर लेवल पर ध्यान दें। नियमित व्यायाम से ऊर्जा बनी रहेगी। थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है, संतुलित आहार लें।
लकी कलर – भाग्यशाली रंग: सफेद
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 3


कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव– कुंभ राशि के लिए दिन बहुत ही सुखद व्यतीत होने वाला है, आत्म बल और मेहनत से रुके हुए काम थोड़े से प्रयास से बन जाएंगे और समाज में भी आपका मान-सम्मान बना रहेगा। विद्यार्थियों को अपने किसी विषय को लेकर चल रही समस्या दूर होने से चैन मिलेगा।
नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों में समय व्यतीत करना आपके महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट डाल सकता है। जुआ, सट्टा जैसे रिस्की कामों में बिल्कुल भी निवेश न करें। आपको भारी नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा कि किसी का मार्ग दर्शन अवश्य लें।
व्यवसाय- व्यवसाय में उत्तम लाभ की स्थिति बनी हुई है। इस समय महिला वर्ग अपने व्यवसाय के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहेंगी और उचित परिणाम भी हासिल होंगे। पब्लिक रिलेशन और मीडिया संबंधित कार्यों में अधिक ध्यान दें। नौकरी में पब्लिक डीलिंग करते समय लापरवाही न करें।
लव- दांपत्य जीवन में कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बनेगी। बेहतर होगा कि आपसी सामंजस्य द्वारा सुलझाने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य- अपनी जीवनशैली को अनुशासित रखना जरूरी है। ब्लड प्रेशर डायबिटीज जैसी समस्या बढ़ सकती है। मॉर्निंग वॉक करना आपको चुस्त-दुरुस्त रखेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 1

टैरो राशिफल
कुंभ | Aquarius
कार्ड – Ace of Swords
आज आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में उम्मीद से ज्यादा मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। किसी रुके हुए कार्य में सफलता मिलने की संभावना है। घर में कोई शुभ समाचार आ सकता है। निवेश से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। मनोरंजन और यात्रा के योग बन सकते हैं।
करियर: नौकरी में प्रमोशन या तारीफ मिल सकती है। प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होंगे। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। नए टाईअप के अवसर मिल सकते हैं। इंटरव्यू देने वालों को सकारात्मक परिणाम मिल सकता है।
प्रेम: रिश्तों में संतुलन बना रहेगा। साथी के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। कुछ लोगों को पुराने रिश्ते से जुड़ी भावनाएं परेशान कर सकती हैं। प्रेमी से खुलकर बातचीत करें।
स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर अस्थिर हो सकता है, खानपान में सुधार करें। नींद की कमी से शरीर थका हुआ महसूस कर सकता है। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। पानी का सेवन बढ़ाएं।
लकी कलर – भाग्यशाली रंग: सुनहरा
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 5

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- समय आपके पक्ष में है। काम आसानी से बनेंगे और किसी नई योजना पर भी काम करने का अवसर मिलेगा। परिवार और फाइनेंस से संबंधित लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय सकारात्मक रहेंगे और पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का निदान होगा।
नेगेटिव- प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करने की जरूरत है। कहीं उधार दिए हुए पैसों का कुछ हिस्सा वापस मिल सकता है। विपरीत परिस्थिति में तनाव लेने से कुछ हासिल नहीं होगा, समाधान निकालने का प्रयास करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में आपकी उपस्थिति से अनुशासित बनी रहेगी, लेकिन किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया कार्यस्थल के वातावरण को प्रभावित कर सकता है। शांतिपूर्ण तरीके से परिस्थितियों में सुधार करें। किसी विशेष कार्य को लेकर अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी आपसी सहयोग से घर में उचित व्यवस्था बनाकर रखेंगे। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। हालांकि आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान आपको स्वस्थ और सकारात्मक रखेंगे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 6

टैरो राशिफल
मीन | Pisces
कार्ड – Ace of Swords
आज संवेदनशीलता बढ़ सकती है। परिवार में शांति और प्यार बना रहेगा। इच्छाओं को पूरा करने में दिन व्यस्त रहेगा। आर्थिक मामलों में समझदारी दिखानी होगी। निवेश से जुड़ा कोई फैसला लाभकारी सिद्ध हो सकता है। व्यापार में पुराने संपर्क मददगार साबित होंगे। रिश्तेदारों से तारीफ मिलेगी। कुछ अप्रत्याशित घटनाएं दिनचर्या बदल सकती हैं। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें।
करियर: नया अवसर मिल सकता है। फ्रीलांसिंग काम करने वालों को डील मिलेगी। ऑफिस में आपकी राय को महत्व मिलेगा। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
प्रेम: पार्टनर के साथ आत्मीयता बढ़ेगी। अविवाहितों को रिश्ते की नई शुरुआत का संकेत मिल सकता है। जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। भावनात्मक संतुलन बनाए रखें।
स्वास्थ्य: डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, पानी अधिक पिएं। पेट में एसिडिटी से परेशानी हो सकती है। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन करें। पर्याप्त आराम लें।
लकी कलर – भाग्यशाली रंग: लाल
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 6

अपने सुझाव देने हेतु….. amrittoday.in@gmail.com संपर्क करें
विज्ञापन हेतु संपर्क करें…..*amrittoday.in@gmail.com पर सम्पर्क करें
अमृत टुडे की इंस्टाग्राम आईडी से जुड़ने के इच्छुक हो तो इस लिंक पर क्लिक कीजिए
https://www.instagram.com/invites/contact/?i=ige58pbf7xid&utm_content=ukginbc
अपने जिले की संवाददाता एवं मार्केटिंग कार्य करने के लिए amrittoday.in@gmail.com पर सम्पर्क करें….
*अमृत टुडे के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें….

https://chat.whatsapp.com/E9nNxr5JxLGFRolyQTa455
*यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब एवं लाइक करने के लिए क्लिक करे…..
https://www.youtube.com/@AmritToday

Aquarius, Aries, Breaking, Breaking news, Cancer, Capricorn, Exclusive, Gemini, Leo, Libra, News, Pisces, Regional, Sagittarius, Scorpio, Taurus, Today breaking news, Virgo, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, कन्या, करियर, कर्क, कार्ड, कुंभ, चंद्र राशि, टैरो राशिफल, धनु, नेगेटिव, न्यूज, पॉजिटिव, भाग्यशाली अंक, भाग्यशाली रंग, मकर, मिथुन, मीन, मेष, राशिफल, लकी कलर, लकी नंबर, लव, वृश्चिक, वृष, व्यवसाय, सिंह, स्वास्थ्य, हेल्थAquarius, Aries, Breaking, Breaking news, Cancer, Capricorn, Exclusive, Gemini, Leo, Libra, News, Pisces, Regional, Sagittarius, Scorpio, Taurus, Today breaking news, Virgo, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, कन्या, कर्क, कुंभ, टैरो राशिफल, धनु, न्यूज, मकर, मिथुन, मीन, मेष, राशिफल, वृश्चिक, वृष, सिंह Breaking news, cg news, Chhattisgarh, chhattisgarh breaking news, chhattisgarh news,
chhattisgarh hindi news, chhattisgarh news, chhattisgarh latest hindi news,
chhattisgarh latest news, chhattisgarh news, chhattisgarh news,
chhattisgarh news in hindi, chhattisgarh news live today, chhattisgarh news today,
chhattisgarhi news, hindi news, latest news, news, today news,
NEWS,Exclusive, News, Today breaking news,अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ न्यूज़,Amrittoday,amrittoday.in,@AmritToday,अमृत टुडे ,ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र ,Breaking news, cg news, Chhattisgarh, chhattisgarh breaking news, chhattisgarh news,
chhattisgarh hindi news, chhattisgarh news, chhattisgarh latest hindi news,Amrittoday,
chhattisgarh latest news, chhattisgarh news, chhattisgarh news,
chhattisgarh news in hindi, chhattisgarh news live today, chhattisgarh news today,
chhattisgarhi news, hindi news, latest news, news, today news,
NEWS,Exclusive, News, Today breaking news,अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ न्यूज़,Amrittoday,amrittoday.in
छत्तीसगढ़ न्यूज, हिंदीछत्तीसगढ़, न्यूजछत्तीसगढ़, खबरछत्तीसगढ़, लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, CHHATTISGARH NEWS, HINDICHHATTISGARH,
NEWSCHHATTISGARH ,LATEST NEWS,CHHATTISGARH NEWS ,UPDATE,अमृत टुडे,
NEWS,TODAY’S LATEST, NEWSHINDI ,NEWSINDIA, NEWSKHABRON,@AmritToday,
KA SILSILATODAY’S, BREAKING ,NEWSTODAY’S ,BIG NEWSMID, DAY NEWS,HINDI NEWS,
