• Mon. Jun 22nd, 2026

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हितग्राहियों से की मुलाकात…..

Spread the love

रायपुर, 18 मार्च 2025

अमृत टुडे । राज्यपाल रमेन डेका ने आज जांजगीर चापा जिले के प्रवास के दौरान नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पेण्ड्री में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत निर्मित आवास का अवलोकन किया।

उन्होंने मीना सूर्यवंशी व शंकरलाल के पक्के आवास का अवलोकन किया साथ ही हितग्राहियों से बातचीत की। उन्होंने हितग्राहियों को पक्का आवास मिलने से उनके जीवन स्तर में बदलाव की जानकारी ली।

ग्राम पेण्ड्री में उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन एवं विधवा पेंशन के हितग्राहियों से चर्चा की एवं समय पर पेंशन मिलने के बारे में जानकारी ली।

Leave a Reply

You Missed