• Fri. Jun 26th, 2026

राज्य में पारदर्शिता और लोककल्याण की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का महत्वपूर्ण कदम…..

Spread the love

शिकायत, समस्या, सुझाव व मांग से सम्बंधित आवेदन को समाधान पेटी में जमा करने की होगी सुविधा

मुख्यमंत्री और प्रशासनिक अधिकारी करेंगे औचक निरीक्षण

समाधान पेटी के माध्यम से 8 अप्रैल से पंचायतों और निकायों में लिए जाएँगे आवेदन 

सुकमा, 06 अप्रैल 2025

अमृत टुडे। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में सुशासन तिहार -2025 के आयोजन का ऐलान किया है, जो शासन की पारदर्शिता, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करेगा।
सुशासन तिहार-2025 की प्रमुख विशेषताएं
सुशासन तिहार-2025  का पहला चरण 08 से 11 अप्रैल 2025 तक होगा, जिसमें आम जनता से उनकी समस्याओं के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। यह आवेदन ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में समाधान पेटी के माध्यम से प्राप्त होंगे। ऑनलाइन आवेदन की भी व्यवस्था की जाएगी और आवेदनकर्ताओं को पावती दी जाएगी। आवेदन प्राप्त होने के बाद, संबंधित अधिकारियों द्वारा इन्हें एक माह के भीतर निराकृत किया जाएगा। अधिकारियों को समय सीमा के भीतर इनका समाधान सुनिश्चित करना होगा। आवेदन के निराकरण की गुणवत्ता की समीक्षा राज्य और जिला स्तर पर की जाएगी।


समाधान शिविर
समाधान शिविरों का आयोजन 05 मई से 31 मई 2025 तक किया जाएगा। इन शिविरों में आवेदकों को उनके आवेदनों की स्थिति के बारे में जानकारी दी जाएगी और जहां संभव होगा, वहीं समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा।
सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधि होंगे शामिल
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस तिहार में स्थानीय सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। वे तिहार के प्रत्येक चरण में शामिल होंगे और जनता से सीधे संवाद करेंगे।

विकास कार्यों का निरीक्षण
मुख्यमंत्री और राज्य के अधिकारी प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण करेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि योजनाओं का क्रियान्वयन सही तरीके से हो रहा है और लोगों को उनका लाभ मिल रहा है।

विशेष पोर्टल और मोबाइल ऐप्स का होगा उपयोग
तिहार को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का व्यापक उपयोग किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया, समाधान की निगरानी और जनता के साथ संवाद के लिए विशेष पोर्टल और मोबाइल ऐप्स का उपयोग भी किया जाएगा।


आम जनता से अपील
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लें, ताकि श्सुशासन तिहार-2025श् सफल हो सके और प्रदेश में सुशासन की स्थापना की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण साबित हो सके।
कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने सभी विभाग के जिला अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि श्सुशासन तिहार 2025श् के आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां शुरू किए जाएं ताकि सरकार की मंशानुरूप यह महत्वपूर्ण सुशासन तिहार सुगमतापूर्वक संपन्न हो सके और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ हो।

Leave a Reply

You Missed