रायपुर, 07 जून 2025
अमृत टुडे । छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा छ्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सी.सी.पी. एल ) के द्वितीय संस्करण का आयोजन 06 जून 2025 से 15 जून 2025 तक शहीद वीर नारायण सिंह
अर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में किया जा रहा है।

दिनांक 06 जून 2025 को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में को शानदार प्रारम्भ हुआ। उद्घाटन समारोह में बॉलीबुड की प्रसिद्ध पाश्र्व गायिका
शाल्मली खोलगडे ने अपनी शानदार प्रस्तृती से दर्शको का मन मोह लिया। उन्होनें मैं परेशान, सौदा खरा खरा, झुमे जो पठान, हल्ला मचाये रे, बलम पीचकारी, हो गयी तेरी बल्ले बल्ले आदि
गानों से दर्शकों का भरपुर मनोरजन किया ।
इस अवसर पर खेल मंत्री टंक राम वर्मा , वाणीज्य कर मंत्री ओ पी
चौधरी, किरण देव , गुरु खुशवंत साहेब , सी एस सी एस डायरेक्टर बलदेव सिंह
भाटीया, विजय शाह , जुबीन शाह , प्रभतेज सिंह भाटीया एवं मुकुल
तिवारी मुख्य रुप से उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का पहला मैच गत वर्ष की विजेता रायपुर रायनोस एवं बिलासपुर बुल्स के मध्य
खेला गया। रायपुर रायनोस ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्रक्षण करने का निर्णय लिया।

