• Thu. Feb 5th, 2026
Spread the love

हितग्राहियों को मिला शासकीय योजनाओं का लाभ


धमतरी 24 जून 2025

अमृत टुडे। धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आज नगरी विकासखण्ड के जबर्रा में संतृप्तिकरण शिविर लगाया गया। इस शिविर में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में केन्द्र और राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जनजातीय समुदाय के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। amrittoday.in

शिविर में जनजातीय हितग्राहियों को जरूरी सेवाएं भी उपलब्ध कराईं गईं। इस शिविर में हितग्राहियों को सीधे लाभ देते हुए नये राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड बनाए गए। शिविर में ही जनजातीय लोगों के आधार कार्ड बनाने के लिए ऑनलाईन पंजीयन कराया गया।

जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज बनाने के लिए भी पोर्टल पर पंजीयन किया गया। जनजातीय वर्ग के आवासहीन परिवारों का चिन्हांकन कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरी सर्वे करने के लिए सूची भी तैयार की गई। इसके साथ ही आसपास के जनजाति लोगों के जनधन खाते खोले गए। उन्हें वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगता पेंशन सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशनों से लाभान्वित करने के लिए पंजीयन किया गया।

शिविर मे स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने सिकलसेल, एनीमिया, रक्तचाप, ब्लड शुगर आदि की जांच की। इस दौरान बच्चों का टीकाकरण और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

Leave a Reply