• Thu. May 7th, 2026

रानीझाप एनीकट सूक्ष्म सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 4.30 करोड़ रूपये स्वीकृत…..

ByPreeti Joshi

Jul 2, 2025
Spread the love

रायपुर, 27 जून 2025

अमृत टुडे। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के विकासखण्ड- गौरेला के अंतर्गत रानीझाप एनीकट सूक्ष्म सिंचाई योजना के कार्यो के लिए 4 करोड़ 30 लाख 74 हजार रूपये स्वीकृत किये गये हैं। योजना से ड्रिप सिंचाई पद्धति से क्षेत्र में 130 हेक्टेयर खरीफ और 130 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी की फसलों को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

सिंचाई योजना के कार्यो को कराने के लिए पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को जारी की गई है। 

Leave a Reply