• Mon. Jun 22nd, 2026

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 7 जुलाई को कांग्रेस की ओर से किसान-जवान संविधान सभा का आयोजन…..

ByPreeti Joshi

Jul 6, 2025
Spread the love

रायपुर, 06 जुलाई 2025

अमृत टुडे ।  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता संबोधित किया उन्होंने बताया
7 जुलाई को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में कांग्रेस की ओर से किसान-जवान संविधान सभा का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मुख्य वक्ता होंगे।

दीपक बैज ने कहा कि इस जनसभा का उद्देश्य केंद्र की मोदी सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग, किसानों की दुर्दशा, युवाओं की बेरोजगारी और छत्तीसगढ़ में चल रही अव्यवस्थाओं को जनता के सामने लाना है। उन्होंने बताया कि सभा में प्रदेशभर से 25 हजार से अधिक किसान और युवा शामिल होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में निर्दोष आदिवासियों को नक्सली बताकर मारा जा रहा है, बस्तर में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई हो रही है, और राज्य सरकार ने 10,463 स्कूल बंद कर दिए हैं। साथ ही 45,000 से अधिक शिक्षकों के पद समाप्त कर दिए गए हैं जबकि 58,000 पद अब भी रिक्त हैं।

दीपक बैज ने यह भी कहा कि प्रदेश में अवैध शराब दुकानों का संचालन हो रहा है और किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि 7 जुलाई को होने वाली यह सभा प्रदेश की दिशा तय करने वाली साबित होगी और कांग्रेस पार्टी इसके लिए पूरी तैयारी में जुटी है।

Leave a Reply

You Missed