• Wed. Mar 25th, 2026

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा  ने मेगा फुड पार्क का किया निरीक्षण…..

ByAmritToday

Jul 16, 2025 ##Chhattisgarh, ##NEWS, ##अबिनाश मिश्रा, ##कलेक्टर, ##छत्तीसगढ़, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #आज की ताजा खबर, #इंडिया न्यूज़, #एसडीएम कुरूद नभसिंह कोसले, #कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, #कलेक्टर मिश्रा, #कार्यपालन अभियंता, #खबरछत्तीसगढ़, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #जिला पंचायत, #दवा निर्माण इकाई, #धमतरी जिले, #नेटक्योर बायोटेक, #नेटक्योर बायोटेक उत्पादन, #न्यूजछत्तीसगढ़, #पढ़ाई-लिखाई, #फुड पार्क, #बगौद, #मुख्य कार्यपालन अधिकारी, #मेगा फूड पार्क, #रोमा श्रीवास्तव, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #लोक निर्माण विभाग, #संतोष नेताम, #हिंदीछत्तीसगढ़, #होम्योपाथी दवा निर्माण, #होम्योपैथी
Spread the love

लो वोल्टेज और पानी की समस्या से जल्द मिलेगी निजात

धमतरी,16,जुलाई 2025

अमृत टुडे । कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज धमतरी जिले के मेगा फूड पार्क बगौद का अवलोकन किया। कलेक्टर मिश्रा ने फुड पार्क के नेटक्योर बायोटेक के उत्पादन, नेटक्योर बायोटेक होम्योपाथी दवा निर्माण की इकाई को भी बारीकि से देखा। होम्योपैथी दवा निर्माण इकाई में काम कर रही युवतियों से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने उनसे पढ़ाई-लिखाई और कामकाज की भी जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोमा श्रीवास्तव,एसडीएम कुरूद नभसिंह कोसले, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संतोष नेताम आदि साथ थे। 


कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने लो वोल्टेज की समस्या, पानी की समस्या पर कहा कि जल्द ही विद्युत सबस्टेशन और पानी की समुचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने एसडीएम कुरूद को तात्कालिक तौर पर एक नलकूप खनन कराने के निर्देश दिए।


मालूम हो कि फुड पार्क में वर्ष 2021 से उत्पादन शुरू हुआ है। फुडपार्क संस्था के संचालक श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि फुड पार्क में 7 करोड़ का पूंजी निवेश किया गया है। वर्तमान में इसमें लगभग 40 लोगों को रोजगार प्रदान किया जा रहा है। जिसमें ग्राम-बगौद की 7 स्थानीय युवतियां शामिल है।


उन्होंने यह भी बताया कि मेगा फूड  पार्क में अब तक 13 इकाईयां स्थापित हो चुकी है। जो फ्लोर मिलिंग, आयुर्वेदिक दवा निर्माण, फोर्टीफाईड राईस, दाल मिल, राईस ब्रान ऑयल आदि खाद्य पदार्थों का निर्माण कर रही है।  जिसमें 236 लोगों को रोजगार प्रदान किया गया है और जल्द ही 10 नये उद्योग प्रक्रियाधीन है। जिनमें लगभग 200 लोगों को रोजगार मिलेगा।

Leave a Reply