• Thu. Feb 12th, 2026

स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने सुबह 7 बजे किया डीकेएस अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण…..

ByPreeti Joshi

Jul 23, 2025 #@AmritToday, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #Chhattisgarh, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #News, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #अस्पताल में भर्ती बच्चों, #अस्पताल में भर्ती मरीजों, #आकस्मिक निरीक्षण, #आज की ताजा खबर, #इंडिया न्यूज़, #उपचार, #खबरछत्तीसगढ़, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #छत्तीसगढ़, #डीकेएस अस्पताल, #निरीक्षण, #न्यूजछत्तीसगढ़, #मंत्री जायसवाल, #महिला मरीजों, #मिलने वाली सुविधाओं, #राजधानी रायपुर, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #श्याम बिहारी जायसवाल, #स्वास्थ्य की जानकारी, #स्वास्थ्य मंत्री, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

अस्पताल में भर्ती बच्चों और महिला मरीजों से किया आत्मीय संवाद

अस्पताल स्टाफ को मरीजों के हित में समर्पित भाव से काम करने का दिया निर्देश

रायपुर,23 जुलाई 2025

अमृत टुडे। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बुधवार की सुबह 7 बजे राजधानी रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री जायसवाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उपचार और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा।

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में भर्ती बच्चों और महिला मरीजों से आत्मीयता से बात कर उनके हालचाल जाने और इलाज संबंधी जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के परिजनों से भी चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं।

निरीक्षण के दौरान जायसवाल ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, दवा वितरण, चिकित्सकीय जांच, ऑपरेशन थियेटर, वार्ड व्यवस्था जैसी सुविधाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों से संवाद कर मरीजों की देखभाल में और अधिक संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए।

मंत्री जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मचारियों को मरीजों के हित में समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए।

Leave a Reply