• Sat. Mar 14th, 2026

ब्रह्माकुमारीज आनंद सरोवर बघेरा में “श्रेष्ठ मन-श्रेष्ठ भविष्य” कार्यक्रम का आयोजन…..

ByPreeti Joshi

Jul 23, 2025 #"कमला दीदी सभागार", #"श्रेष्ठ मन-श्रेष्ठ भविष्य" विषय, #@AmritToday, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #Chhattisgarh, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #News, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #आज की ताजा खबर, #आनंद सरोवर, #इंडियन आर्मी, #इंडिया न्यूज़, #ऊर्जा का संचार, #एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया, #क्रिकेट टीम प्लेयर्स, #खबरछत्तीसगढ़, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #छत्तीसगढ़, #टीवी कलाकारों, #न्यूजछत्तीसगढ़, #प्रशिक्षण, #बघेरा, #बीएसएफ, #बॉलीवुड के सितारे, #ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, #मल्टीनेशनल कंपनियों, #माइंड पावर टेक्नीक प्रशिक्षण, #माउंट आबू, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

दुर्ग, अमृत टुडे।  ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बघेरा स्थित आनंद सरोवर के “कमला दीदी सभागार” में माउंट आबू से पधारे अंतरराष्ट्रीय माईंड ट्रेनर, मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. शक्तिराज के सानिध्य में “श्रेष्ठ मन-श्रेष्ठ भविष्य” विषय पर व्याख्यान व प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है आपने विश्व के अनेक देशों में जाकर भारत के आध्यात्मिकता की खुशबू फैलाकर लोगों में नई ऊर्जा का संचार किया है।आपने क्रिकेट टीम प्लेयर्स ,बॉलीवुड के सितारे,टीवी कलाकारों,अनेक राज्यों के मुख्यमंत्रीयों  मल्टीनेशनल कंपनियों,इंडियन आर्मी,बीएसएफ, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया व अनेक नामचीन हस्तियों व संस्थानों में माइंड पावर टेक्नीक का प्रशिक्षण दिया है।

आज के इस आयोजन में अतिथि के रूप में संजय तिवारी कुलपति (हेमचंद यूनिवर्सिटी),त्रिलोक बंसल (एस.पी. एसटीएफ दुर्ग),मनीष पारख (फाउंडर एंड चेयरमैन एविश एविकॉम,लाइफ केयर) एवं बी.के. रीटा दीदी (संचालिका ब्रह्माकुमारीज दुर्ग) उपस्थित थे। सभी अतिथियों का ब्रह्माकुमारी दीदियों द्वारा तिलक व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया व कुमारी युक्ति,चंद्राणी, मौसमी,लीना व जागृति द्वारा मनभावन स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया फिर सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित  किया गया।

“श्रेष्ठ मन व श्रेष्ठ भविष्य” के वक्ता के रूप में डॉ. शक्तिराज भाई ने कहा कि जैसे हम बॉल फेंकेंगे वही बॉल हमारे पास वापस आएगी हम व्हाईट बॉल फेकेंगे तो व्हाईट और ब्लैक बॉल फेकेंगे तो ब्लैक वापस आयेगी

जब मुझे पता है कि जो एनर्जी मैं भेजूंगा वही एनर्जी वापस आएगी तो मुझे क्या भेजना है? रिमोट कंट्रोल किसके पास है?बताइए रिमोट कंट्रोल किसके पास है मेरे पास है ना खुशी, प्यार, शांति, सुख के संकल्प भेजना है तो हमारा जीवन सुख-शांति – खुशी से संपन्न होगा।

आए हुए अतिथि में संजय तिवारी (कुलपति हेमचंद युनिवर्सिटी ) ने अपने उद्बोधन में कहा कि आपकी उपस्थिति से हमको लगता है कि आपका असर होगा 2019 में भारत में 39000 युवाओं ने आत्महत्या की थी तो हमको लगा कि मेंटल डिप्रेशन और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जो अद्भुत कार्य ब्रह्मकुमारी कर रहे हैं यह बहुत आवश्यक है। हम शक्तिराज भाई और ब्रह्माकुमारी दीदीयों का आभार व्यक्त करते हैं कि मानसिक स्वास्थ्य, आध्यात्मिक उन्नयन,और व्यक्तित्व विकास के लिए यह ज्वाला जो प्रज्वलित आज की जा रही है इसके दुरगामी सुखद प्रभाव होंगे और आज हम सब मिलकर इस सत्र को न केवल सुने बल्कि इसको जीवन में अनुभव करें और इसको जीवन में आत्मसात करें जिससे आयोजन की सार्थकता सिद्ध होगी।

आए हुए अतिथियों में विजय बंसल(एसपी एसटीएफ) मनीष पारख (फाउंडर एंड चेयरमैन एविश एविकॉम,लाइफ केयर) ने भी अपनी-अपनी शुभकामनायें दी। मंच संचालन करते हुए ब्रह्माकुमारी रूपाली दीदी ने बताया आप सभी की इतनी संख्या में सहभागिता यह दिखता है कि सुख – शांतिमय नव सृष्टि के सृजन में आप सभी परमात्मा कार्य में सहयोगी है।


Leave a Reply