• Sat. Mar 14th, 2026
Spread the love

रायपुर, 28 जुलाई 2025 अमृत टुडे। छत्तीसगढ़ में हिंदू व्यवसाय अब ‘ओम’ के अधीन, छतीसगढ़ी व्यवसायियों का संकल्प / छत्तीसगढ़ के हिंदुओ का दृढ़ निश्चय प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ‘ओम प्रतिष्ठान’ के अध्यक्ष एवं ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक मुंबई’ के कार्याध्यक्ष रणजीत सावरकर ने कहा,’ओम प्रमाण पत्र’ केवल प्रसाद और पूजा सामग्री तक ही सीमित नहीं है। हिंदुओं को सभी चीजें पवित्र मिलनी चाहिए । हिंदुओं की आस्था का सम्मान करने के लिए ‘ओम प्रतिष्ठान’ की स्थापना की गई है। प्रसादऔर पूजा सामग्री की शुद्धि के साथ-साथ समस्त हिंदू व्यवसायियों और हिंदू ग्राहकों को हिंदू नीति के अनुसार खाद्य पदार्थ, वस्तुएं और अन्य व्यापार मिलें, इसके लिए ‘ओम प्रमाण पत्र’ अभियान शुरू किया गया है। यह प्रमाण पत्र केवल हिंदुओं के लिए है, लेकिन यह अनिवार्य नहीं है। यदि थुक, फूंक, चर्वीयुक्त भोजन का उपयोग हिंदुओं की वस्तुओं पर होता है, तो यहहमारी आस्था पर हमला है, और इसलिए’ओम प्रमाण पत्र’ वितरण करने का निर्णय लिया गया है।आगे चलकर, यदि हिंदुओं को मंदिर बनाना है, तो उसके लिए आवश्यक लोहा भी पवित्र होना चाहिए। घर में हिंदू जो भीपूजा सामग्री उपयोग करते हैं, जो भी चीजें उपयोग करते हैं, वे सभी पवित्र होनी चाहिए। इसका अर्थ है कि ‘ओम प्रमाण पत्र’केवल प्रसाद तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हिंदु जिन-जिन वस्तुओं का उपयोग करते हैं, उन सभी पर ‘ओम प्रमाण पत्र’ लागूहोगा। यदि घर का एसी या अस्पताल हलाल प्रमाणित है, तो अब से वे भी ‘ओम प्रमाण पत्र’ से प्रमाणित होने चाहिए।व्यापार क्षेत्र में हिंदुओं ने कभी अपनी शक्ति को पहचाना ही नहीं और शत्र के नैरेटिवमें फंसते गए। इसके लिए हमें युद्धशास्त्रका नए सिरे से अध्ययन करना होगा। आज के युद में सबसे बड़ा हथियार आर्थिक हथियार है।50 वर्षों से हलाल का विषयचल रहा है ।50 साल पहले हलाल प्रमाण पत्र केवल मांसाहार तक सीमित था, लेकिन अब इसे अधिकांश क्षेत्रों मेमें लागू कर दिया गयाहै। इसलिए ‘ओम प्रमाण पत्र’ शुरू किया गया है।हम इस माध्यम से प्रत्येक व्यवसायी से www.ompratishthan.org विबसाइट पर जाकर अपने ‘ओम प्रमाण पत्र’ के लिए पंजीकरण करने और प्रत्येक हिंदु से ‘ओम प्रमाणित’ दुकानों से ही वस्तुएं खरीदने का आह्वान करते हैं।इसी तरह, हम इस माध्यम से प्रत्येक हिंदू ग्राहक से ‘मैं हिंदू हूँ के तहत ‘हिंदू ग्राहक जागृति अभियान’ के अंतर्गत ‘हिंदू ग्राहक जागृति अभियानः व्यवहार हिंदुओं से हिंदुओं तक’ इस मुहिम का समर्थन करने का आह्मान करते हैं।*आतकवादियों का सरगना हलाल सर्टिफिकेशन*प्रेस कॉन्क्रेंस को संबोधित करते हुए सुनील घनवट ने कहा, हलाल सर्टिफिकेशन के माध्यम से देश की सुरक्षा के लिएबहुत बड़ा खतरा पैदा हो गया है। एक समानांतर अर्थव्यवस्था चलाई जा रही है और यह सर्टिफिकेशन देने वाली पांच मुस्लिमएजेंसियां हैं, जिसमें एक जमीयत उलेमा-ए-हिंद है जो देश में 700 से ज्यादा आतंकवादियों के मुकदमे लड़ रही हैं यानी हलालसर्टिफिकेशन के जरिए अने वाला पैसा अप्रत्यक्ष रूप से आतंकवादियों की मद के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसलिए पुरे देश में इस पर प्रतिबंध लगाना जरूरी है। देश के सभी नागरिकों को इसके प्रति जागरूक होना चाहिए और हलाल उत्पार्दों का बहिष्कार करना चाहिए।*प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थिति*प्रेस कॉन्क्रेंस में हिंदू जनजागृति समिति महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ के संघटक सुनील घनवट, हिंदू रक्षा सेना के अध्यक्षकमल बिस्वाल, रोहन तिरंगा, गौ रक्षक अकित द्विवेदी, गुरुकुलम फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष शर्मा, मिशनसनातन के प्रवेश तिवारी, हिंदुत्वनिष्ठ आशीष परेड़ा और अन्य हिंदुत्वनिष्ठ उपस्थित थे।

Leave a Reply