• Sat. Mar 14th, 2026

छ.ग. में उदयपुर फॉर्मूला लागू होगा, पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान आया सामने…..

Spread the love

रायपुर, 28 जुलाई 2025

अमृत टुडे।  छत्तीसगढ़ में उदयपुर फॉर्मूला लागू होगा, पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान सामने आया हैं , उन्होंने कहा कि संगठन सृजन का कार्यक्रम शुरू हो गया है. 307 ब्लॉकों में प्रभारी नियुक्त हो गया है।

संगठन की मजबूती के लिए निचले स्तर तक जाएंगे. उदयपुर फॉर्मूला में ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है. रवि भगत के नोटिस पर बोले पीसीसी चीफ दीपक बैज कहा कि सरकार बताए रवि भगत ने क्या गलत किया है? लगातार कोल निकाले जा रहे है ।

सरकार संवेदनहीन हो गई है.बीजेपी आदिवासी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही हैं. लोकतांत्रिक प्रकिया कुचलना चाहती है.सीएम विष्णु देव साय ने कवर्धा दौरे में कांवड़ियों के ऊपर पुष्पा वर्षा किया , पुष्पा वर्षा पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कसा तंज दो दिनों के बारिश से जलमग्न हो गए है.सरकार इस मुद्दे पर एक शब्द नहीं बोल रहे है.सरकार मौजमस्ती में लग हुई है।

बीजेपी सरकार में आपसी खींचतान हो रही है, इसके साथ ही पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर निशाना साधा कहा – रमन सिंह राजनीति रूप से सक्रिय हो गए है. रमन सिंह मुख्यमंत्री की दौड़ में तो नहीं। लगातार राजनीति बयान बाजी हो रही है।

नारायणपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं की नाराज़गी पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान सामने आया हैं उन्होंने कहा कि जनता का मन पूरी तरक्की से उग्र है.सरकार के खिलाफ बीजेपी के कार्यकर्ता मोर्चा खोल दिए है. सामूहिक इस्तीफे की बात कर रहे हैं .जनता कार्यकर्ता सरकार से नाखुश है बड़ा बगावत की शुर देखने को मिल रहा है। मनुवादी पार्टी है दो लोग बोलते है पूरी पार्टी सुनती है.बीजेपी के कार्यकर्ता उपेक्षित महसूस कर रहे हैं.

Leave a Reply