अमृत टुडे, धमतरी छत्तीसगढ़
04 अगस्त 2026 । धमतरी कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में नशे के विरुद्ध कार्रवाई, सड़क सुरक्षा और नवीन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समन्वय बैठक हुई। बैठक में एसपी भावना पांडेय सहित प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विवरण: बैठक में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने, सूचना तंत्र मजबूत करने और प्रशासन-पुलिस के बीच सतत समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।

कलेक्टर ने स्कूलों, महाविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में नियमित नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन, अवैध गतिविधियों और कानून उल्लंघन के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करने, चौक-चौराहों, ढाबों और बस स्टैंड पर सघन चेकिंग बढ़ाने तथा सड़क किनारे अव्यवस्थित ठेले-गुमटियों को व्यवस्थित करने को कहा। सड़क सुरक्षा की समीक्षा के दौरान ब्लैक स्पॉट चिन्हांकन, स्पीड ब्रेकर, संकेतक बोर्ड, रिफ्लेक्टर और रोड मार्किंग लगाने के निर्देश दिए गए।




